ओंकारेश्वर से 75 KM पैदल चलकर पहुंचे 5000 कांवड़िए:भोलेनाथ का जलाभिषेक, सावन के तीसरे सोमवार पर जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा
खंडवा में सावन के तीसरे सोमवार को शहर भगवामय हो गया। ओंकारेश्वर से 75 किलोमीटर पैदल यात्रा कर 'जय हिंदू राष्ट्र' कांवड़ यात्रा खंडवा पहुंची। नर्मदा जल लेकर आए 5 हजार से अधिक कांवड़ियों ने ढोल-डीजे की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह 11 बजे यात्रा का प्रवेश इंदौर रोड स्थित होटल परिसर से हुआ। भगवा ध्वज लहराते हुए कांवड़िए मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। इस बार यात्रा अलग-अलग खंडों में बंटी हुई नजर आई। यात्रा मार्ग: घंटाघर चौक, केवलराम चौराहा, बुधवारा बाजार, स्टेशन रोड, कहारवाड़ी, महादेवगढ़। कहारवाड़ी चौराहे पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां सीएसपी अभिनव बारंगे, एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने यात्रा मार्ग की गलियों को बेरिकेड्स लगाकर सील कर दिया था। दोपहर 12:15 बजे के आसपास कांवड़िए महादेवगढ़ पहुंचे और भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक पूजन किया। सावन की इस आस्था यात्रा में शहरभर से श्रद्धालु शामिल हुए और वातावरण "बोल बम" की गूंज से भक्तिमय हो गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WN8HRek
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WN8HRek
via IFTTT
Comments
Post a Comment