Skip to main content

आज निकलेगी MP की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा:1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल; स्कूलों की छुट्टी, तेज आवाज और DJ पर रोक

जबलपुर में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा आज (सोमवार) सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित गौरी घाट से शुरू होगी। करीब 35 किलोमीटर की यह यात्रा खमरिया स्थित कैलाशधाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजकों के मुताबिक इस बार यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूलों में छुट्टी, रूट डायवर्ट यात्रा के दौरान शहर के कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने जबलपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन हो। तेज आवाज वाले डीजे पर बैन श्रद्धालुओं की संख्या और सुरक्षा के मद्देनज़र तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। यात्रा में किसी भी झांकी, मंच या वाहन पर दो से अधिक साउंड बॉक्स की अनुमति नहीं होगी, और स्पीकर का आकार 12 इंच से ज्यादा नहीं होगा। ध्वनि की अधिकतम सीमा 50 डेसिबल तय की गई है, जबकि हॉर्न स्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी विवादित या भावनाएं आहत करने वाला गीत नहीं बजाया जाएगा। 15वां वर्ष, एक संकल्प–एक पौधा संस्कार कांवड़ यात्रा का यह 15वां वर्ष है। हालांकि कोविड के दौरान दो साल यात्रा नहीं निकाली गई थी। इस यात्रा की खास बात है कि हर श्रद्धालु नर्मदा जल के साथ एक पौधा भी लेकर चलता है, जिसे कैलाशधाम की पहाड़ियों में रोपा जाता है। इसी प्रयास से आज कैलाशधाम की पहाड़ी हरियाली से भर चुकी है। रूट और विशेषताएं यात्रा गौरी घाट से शुरू होकर रेत नाका, रामपुर चौक, शंकराचार्य चौक, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, यातायात चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, सराफा बाजार, बेलबाग, घमापुर, कांचघर, गोकलपुर, रांझी होते हुए खमरिया स्थित कैलाशधाम पहुंचेगी।यह यात्रा सुबह शुरू होकर दोपहर करीब 3 बजे कैलाशधाम में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। संस्कार कांवड़ यात्रा का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस बार यात्रा समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार और रामू दादा सहित संतजनों के सान्निध्य में निकाली जाएगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NKZq7zL
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...