खजुराहो में राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव:गुजरात से सिद्धि धमाल नृत्य तो राजस्थान से तेराताली और घूमर की प्रस्तुति दी
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में खजुराहो के शिल्पग्राम में राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। शिल्पग्राम के मुक्तकाशी मंच पर विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में गुजरात से सिद्धि धमाल नृत्य, कर्नाटक से ढोलू कुनिथा नृत्य और आंध्र प्रदेश से थपेटू गुल्लू नृत्य प्रस्तुत किया गया। जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने बाचा नगमा नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान से तेराताली और घूमर नृत्य का प्रदर्शन हुआ। मध्य प्रदेश की संस्कृति को बधाई, नौरता नृत्य, कछियाई गायन और बुंदेली रितु गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ से पंडवानी गायन और महाराष्ट्र से ढोल ताशा की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कला प्रेमियों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शुक्ला ने किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5SFmYkf
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5SFmYkf
via IFTTT
Comments
Post a Comment