कुक्षी-मनावर रोड पर शुक्रवार रात 8 बजे बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हैं। तीनों कुक्षी में मजदूरी कर वापस अपने घर ग्राम धूकनी जा रहे थे। तभी कुक्षी पुल के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नवल (19) पिता पदम की जान चली गई है। वहीं करण (पिता सोहन) और राम (पिता दिनेश) गंभीर रूप से घायल हैं। इन दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T9s0kru
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T9s0kru
via IFTTT
Comments
Post a Comment