Skip to main content

भोपाल में महिला डॉक्टर की मौत पर पिता का दावा:सेक्स रैकेट चलाता था दामाद, बेटी खुलासा करती उससे पहले मार डाला

भोपाल में अपने ही घर में मृत हालत में मिली महिला डॉक्टर की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रविवार को पुलिस को मिल गई है। इसमें मौत का कारण बॉडी में सस्पेक्टेड पॉइजन होना पाया गया है। साथ ही हाथ पर इंजेक्शन के ताजे निशान होने की भी पुष्टि भी हुई है। इससे पहले शनिवार को महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर पर मिला था। एक तरफ पुलिस मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही है। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच तय करेंगे। शुरुआती जांच में केस सुसाइडल ही नजर आ रहा है। हालांकि, डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। बेटी की मौत के बाद हमें दामाद की हकीकत पता चली है। अब लोग उसकी हरकतों की जानकारी दे रहे हैं। वह सरल स्वभाव की थी। पति को कभी रोकती-टोकती नहीं थी। पढ़िए.. पहले घटनाक्रम जान लीजिए दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्नर डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा - दामाद कब आता, कब जाता, बेटी उससे ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। इसके पीछे बेटी का एक ही मकसद था, परिवार में किसी प्रकार का कलेश न हो। लेकिन, दामाद के आचरण को लेकर उसे बड़ी जानकारी मिली थी। उसके क्लीनिक में अधिकांश किन्नर ही आते थे। दामाद अपने क्लीनिक में सेक्स रैकेट चलाता था इसलिए वह दूसरे पेशेंट से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। दामाद ने मुझसे बात की, बताए नुस्खे पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा कि आखिरी बार बेटी से मेरी गुरुवार की रात को 11:15 बजे बात हुई। तब मैने उसे पेट में दर्द की बात बताई। उसने मुझे एक दवा का नाम बताया और कहा कि इससे जल्द आराम मिल जाएगा। दामाद अभिजीत ने भी मुझसे उसी के फोन से बात की थी। उसने भी कुछ नुस्खे बताए थे। इसके करीब एक घंटे बाद रिचा ने बेटे हिमांशु के मोबाइल फोन पर मैसेज किया। उसने केवल एक पिनकोड (पासवर्ड) सेंड किया था। तब बेटा इसे समझ नहीं सका। शुक्रवार को बेटी की मौत की सूचना मिली तब ध्यान दिया कि जिन नंबरों को सेंड किया गया, वह बेटी के मोबाइल का पासवर्ड है। घर दिलाने के नाम पर मांगता था 3 करोड़ शनिवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में रिचा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान उसके साथी और रिश्तेदार मौजूद रहे। रिचा के पिता ने बताया कि दहेज में घर दिलाने के नाम पर दामाद तीन करोड़ रुपए की मांग भी करता था। मांग पूरी नहीं होने के कारण रिचा को परेशान करता था। अधिकांश देरी से घर लौटता था। बिन बताए कई-कई दिनों के लिए गायब भी हो जाता था। शंका होने के बाद रिचा ने उसके संबंध में पड़ताल की, तब उसके संदिग्ध आचरण की चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। हालांकि, वह हमसे ज्यादा कुछ पति के संबंध में नहीं बताती थी। उसे लगता था कि बूढ़े मां-पिता को उसके कारण तनाव न हो। बिस्तर पर मिले इंजेक्शन रिचा पांडे की लाश के करीब ही बेडरूम में पुलिस को इंजेक्शन मिले हैं। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेने के बाद पुलिस इसे सुसाइड का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि नव विवाहिता की मौत से जुड़ा केस होने के कारण आगे की जांच एसीपी करेंगे। परिजनों के बयानों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम संस्कार में ससुराल से कोई नहीं पहुंचा शनिवार दोपहर डॉक्टर रिचा का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान रिचा के मायके पक्ष के लोगों के साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे। लेकिन उसके ससुराल से कोई नहीं आया। फोन पर भी किसी ने खबर नहीं ली। मौत की पुष्टि होते ही उसका पति अंडर ग्राउंड हो चुका है। हालांकि रिचा की मां रेनू पांडे ने बताया कि दामाद को तलाश कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। दिसंबर में थी लव मैरिज रिचा और अभिजीत ने चार महीने पहले लखनऊ में 4 दिसंबर को लव मैरिज की थी। हालांकि यह शादी दोनों ही परिवारों की सहमति से हुई थी। दहेज में सभी जरूरी दान दहेज दिया गया था। रिचा के पिता ने यहां तक कहा कि उन्हें दामाद के बीडीएस होने पर भी शंका है। उन्हें शक है कि उसकी डिग्री फर्जी है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। वह डेंटिस्ट क्लीनिक की आड़ में डर्मेटोलॉजिस्ट के तौर पर स्किन और हेयर सहित बॉडी के संवेदनशील अंगों का इलाज करने का काम करता था। यह खबर भी पढ़ें... भोपाल की डॉक्टर की मौत का राज खोलेगा मोबाइल भोपाल में डॉक्टर रिचा पांडे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत से करीब 9 घंटे पहले डॉक्टर अपने भाई को आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल का पासवर्ड सेंड किया था। पूरी खबर यहां पढ़े...

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t49pBVl
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...