इंदौर में सोमवार को ढक्कनवाला कुआ, ग्रामीण हाट बाजार में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें 1334 युवक-युवतियों ने भाग लिया। मेले में 45 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन्होंने साक्षात्कार लेकर 652 युवक-युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया। युवाओं का चयन सेल्स एक्जीक्युटिव, टेलीकॉलर, पैकिंग, सेल्स, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि पदों के लिए किया गया। 73 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। पीएस मंडलोई (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार) ने बताया कि, शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 57 आवेदकों का चयन कर जानकारी कंपनियों को भेजी गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gEUVhpS
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gEUVhpS
via IFTTT
Comments
Post a Comment