Skip to main content

हमीदिया रोड जाम:क्योंकि क्षमता हर घंटे 10 हजार वाहनों की, चल रहे 15 हजार; 55 साल में वाहनों के हिसाब से चौड़ी नहीं हुईं रोड

शहर की पहली और सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल हमीदिया रोड हांफ रही है। इस सीमेंट कांक्रीट का तो बना दिया गया है लेकिन दिनभर रह रहकर होने वाला ट्रैफिक जाम अब भी बदस्तूर जारी है। शहर के पहले मास्टर प्लान (1975) के मुताबिक साल 1971 में हमीदिया रोड से हर घंटे गुजरने वाले वाहनों की संख्या (पीसीयू) सिर्फ 1700 थी। वह आज बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। लेकिन जगह की कमी का हवाला देकर रोड की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और न ही यहां कोई फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया। यही हाल नए और पुराने शहर की कई सड़कों का है। तुलसी नगर, शिवाजी नगर और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई भी कभी नहीं बढ़ी। साल 1971 में शहर में 17 हजार 253 गाड़ियां थीं, उस समय शहर में वाहनों की संख्या भी साल दर साल 90 फीसदी तक बढ़ रही थी, इस आधार पर अनुमान लगाया गया था कि 1991 तक 5 लाख वाहन होंगे। इस आधार पर सड़कों की चौड़ाई तय हुई थी। इतने वर्षों में सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ने का नतीजा है कि शहर की सड़कों पर अब जाम लगने लगा है। ज्योति टॉकीज रोड का यही हाल चेतक ब्रिज चौड़ा हो गया, लेकिन ज्योति टॉकीज की सड़क जस की तस है। 1975 में भेल एरिया की शहर से कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए चेतक ब्रिज बनाया गया था। 2016-17 में इस ब्रिज का चौड़ीकरण कर दिया गया। इसके बाद नतीजा यह हुआ कि ब्रिज पर लगने वाला जाम खिसक कर ज्योति टॉकीज चौराहे पर आ गया। अरेरा कॉलोनी की सड़कों पर दोगुने वाहन अरेरा कॉलोनी के डेवलपमेंट के समय यहां की सड़कें कॉलोनी की भीतरी सड़कों की तर्ज पर बनीं थीं। अब यहां क्षमता से दोगुने वाहन गुजरते हैं। अब इन सड़कों को चौड़ा करने की जरूरत है। यही स्थिति तुलसी नगर और शिवाजी नगर की सड़कों की हो गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बुलेवर्ड स्ट्रीट और स्मार्ट रोड के रूप में जो दो सड़कें बनाईं गईं दोनों वास्तव में यहां मौजूद पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण ही था, लेकिन इन दोनों पर उस हिसाब से ट्रैफिक नहीं है। बुलेवर्ड स्ट्रीट की तो कनेक्टिविटी ही ठीक नहीं है, नतीजा दोनों सड़कें फिलहाल सुविधा कम, तफरीह का स्थान ज्यादा बन गईं हैं। ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर प्रस्तावित बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सड़कें चौड़ी करने और एलिवेटेड कॉरिडोर पर काम हो रहा है। आंबेडकर फ्लाईओवर हाल में बना है। बैरागढ़ में काम चल रहा है। नए व पुराने शहर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ग्रेड सेपरेटर या फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। - संजय मस्के, चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की जरूरत भोपाल रियासत काल की पहली माॅर्डन सड़क हमीदिया रोड आजादी के बाद से कभी चौड़ी नहीं हुई। आज भी यह फोरलेन ही है। भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के साथ यह सड़क प्रमुख कमर्शियल जोन भी है। इस वजह से यहां जाम रहता है। बनारस और इंदौर जैसे शहरों ने निजी प्राॅपर्टी का अधिग्रहण कर सड़कें बनाईं गईं हैं, लेकिन यह भोपाल में थोड़ा मुश्किल है। बेहतर है यहां एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाए। -वीके अमर, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mX4Mnui
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...