Skip to main content

'अर्थ आवर' में जल और ऊर्जा संरक्षण का संदेश:पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार ने मोहा मन; मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा शनिवार को डीबी सिटी मॉल में अर्थ आवर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की राज्य संचालिका संगीता सक्सेना ने शहरवासियों से जल और बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जल और ऊर्जा संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके प्रति हमें गंभीरता से कदम उठाने होंगे। इस कार्यक्रम में भोपाल की उभरती हुई नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भोपालवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में जल और बिजली की बचत को प्राथमिकता दें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने जल व ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। क्या है अर्थ आवर अर्थ आवर (Earth Hour) एक वैश्विक पर्यावरणीय पहल है। जिसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा शुरू किया गया था। यह हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है, जिसमें दुनिया भर के लोग, संस्थान, व्यवसाय और सरकारी भवन एक घंटे के लिए गैर-आवश्यक बिजली बंद करके जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। अर्थ आवर का उद्देश्य कैसे मनाया जाता है? अर्थ आवर के दौरान, रात 8:30 से 9:30 बजे तक विश्वभर में प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों, व्यवसायों और घरों की गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दी जाती हैं। यह एक प्रतीकात्मक कदम होता है, जो यह संदेश देता है कि हमें ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sWDxiAm
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...