Skip to main content

जिला अस्पताल... 7 दिन 24 घंटे खुला रहता है निशुल्क औषधि वितरण केंद्र

दवाइयों की जरूरत किसी को भी और कभी भी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला अस्पताल के सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क औषधि वितरण केंद्र को सातों दिन चौबीसों घंटे खोला जाता है। इससे मरीजों को दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। अवकाश का दिन हो या रात का समय, हर समय जिला अस्पताल से आम लोगों के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है। खासकर बीपी, शुगर और हार्ट के मरीजों को अचानक दवाइयों की जरूरत पड़ जाती है। इस तरह से हर स्थिति में जिला अस्पताल के औषधि केंद्र द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। नजदीकी जिला विदिशा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में औषधि वितरण केंद्र ओपीडी के समय पर ही खोला जाता है। इस समय के अलावा औषधि वितरण केंद्र बंद रहता है। अवकाश के दिन भी औषधि वितरण केंद्र बंद रहता है। आम लोगों को ओपीडी के समय पर ही औषधि वितरण केंद्र से दवाई मिल पाती है। 8 कर्मचारी के जिम्मे औषधि केंद्र जिला अस्पताल में जो औषधि केंद्र चौबीसों घंटे और सातों दिन संचालित किया जाता है, उसके लिए 8 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी औषधि वितरण केंद्र पर लगाई जाती है। औषधि वितरण केंद्र प्रभारी सुचि ठाकुर, ब्रजेश सोलंकी, पर्वत भदौरिया, राम किरार, रंजना मार्को, रोहित रघुवंशी, शुभम गुप्ता, और सुलभ दुबे शामिल हैं। इनमें से कोई न कोई कर्मचारी औषधि वितरण केंद्र पर मौजूद रहता है। हमने ही शुरू कराई है ये सेवा ^जिला अस्पताल स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क औषधि वितरण केंद्र पर मरीजों को सातों दिन और चौबीसों घंटे दवाइयां मिल पाएं, इस तरह की सुविधा हमने ही शुरू कराई थी। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। उनको अवकाश का दिन हो या रात का समय, दवाइयां उपलब्ध हो पा रही हैं। यही हमारा उद्देश्य था। -डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची विधायक, रायसेन

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/og3FIa0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...