छिंदवाड़ा में पार्षद को सड़क पर मिले 6800 रुपए; VIDEO:स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इक्कठा किए, थाने में जमा कराई रकम
छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद को मंगलवार रात सड़क पर 6800 रुपए मिले। जिसे उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में जमा करा दिया। यह घटना रात 8 बजे पार्षद आकाश मोखलगाय के निवास के सामने घटी। पार्षद को सड़क पर गिरी नकदी मिली, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास उपलब्ध है। जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए पार्षद आकाश मोखलगाय ने पूरी रकम कोतवाली थाना में जमा करा दी और पुलिस से अनुरोध किया कि असली मालिक की पहचान कर उसे यह राशि लौटाई जाए। सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही पुलिस थाना प्रभारी उमेश गोलहानी ने बताया कि जिसे भी इस रकम का दावा करना हो, वह उचित प्रमाण के साथ कोतवाली थाना संपर्क कर सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से रुपये गिराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vEUm6VR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vEUm6VR
via IFTTT
Comments
Post a Comment