Skip to main content

ग्वालियर में क्राइम शो देखकर रची हत्या की साजिश:पत्नी का मर्डर कर रचा सड़क हादसे का नाटक; आरोपी पति गिरफ्तार, 4 पर केस

ग्वालियर के कंपू इलाके में एक पति ने अपनी 25 साल की पत्नी की हत्या कर दी। एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसने रोड पर लाश फेंक दी। यह घटना 12 फरवरी 2025 की है। पुलिस भी हादसा मान रही थी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दो चचेरे देवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास किया कि सड़क हादसे का यह नाटक किस तरह रचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि कुछ समय पहले एक क्राइम सीरियल में देखा था कि किस तरह हत्या को आरोपी सड़क हादसे में बदलकर कई सालों तक पुलिस से बचते रहे थे। उसका सोचना था कि सड़क हादसा दिखाऊंगा तो मायके वाले भी विरोध नहीं करेंगे और कोई कुछ समझ भी नहीं पाएगा। हादसे की आड़ में छुपी थी हत्या की साजिश सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नौगांव निवासी 25 वर्षीय पूजा पत्नी प्रदीप गुर्जर की 12 फरवरी की रात 11.30 बजे ग्वालियर से नौगांव लौटते समय शीतला रोड पर सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली थी। हादसे के समय उसके साथ उसका पति प्रदीप गुर्जर भी था, जिसे मामूली चोट आई थी। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन कुछ बातें पुलिस को समझ नहीं आ रही थीं। साथ ही जांच को आगे बढ़ाया तो प्रदीप गुर्जर की सुनाई कहानी और घटना स्थल पर मिले साक्ष्य मेल नहीं खा रहे थे। इधर मायके पक्ष ने प्रदीप पर 5 लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। अब जाकर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है कि पुलिस ने मृतका के पति प्रदीप गुर्जर, ससुर रामवीर गुर्जर, चचेरा देवर बनवारी उर्फ मिश्री, सोनू गुर्जर पर हत्या व हत्या का षड़यंत्र करने का मामला दर्ज किया है। ना खून, ना स्किड मार्क, ना घिसटने के निशान मिले पुलिस ने एक बार घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस मौके का मुआयना किया तो हादसे की शिकार बाइक की जांच में पता चला कि बाइक पर जो डैमेज के निशान हैं। वह सड़क दुर्घटना के नहीं हैं। फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि पूजा के पति प्रदीप ने बाइक में अज्ञात वाहन से कट लगने और बाइक के घिसटने की बात कही थी, लेकिन बाइक पर कहीं भी घिसटने के निशान नहीं थे। घटना स्थल पर एक बूंद खून की नहीं मिली है। ना ही घटना स्थल पर किसी भी वाहन के स्किड मार्क मिले। प्रदीप ने किस वाहन से और कैसे हादसा हुआ, इसकी जानकारी भी नहीं दी। पास ही स्थित कटीली झाड़ियों के निशान भी वाहन या मृतक के शरीर पर नहीं मिले हैं। इन पॉइंट ने पुलिस की जांच को सड़क हादसे से हत्या की ओर तब्दील कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: सड़क हादसा नहीं जब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तो कई नए पहलू उजागर हुए। रिपोर्ट में स्पष्ट बताया गया कि पूजा की मौत सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण नहीं हुई थी। बल्कि, सिर और पेट पर किसी भारी, लेकिन बिना नुकीली वस्तु से किए गए प्रहार के कारण हुई। यह पोस्टमार्टम एक मेडिकल पैनल द्वारा किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया कि यह सड़क हादसे की मौत नहीं है। मौत से पहले हुई थी मारपीट, बचने के लिए किया था संघर्ष मृतका की पीएम रिपोर्ट से पता चला कि मौत से पहले उससे मारपीट की गई थी और आरोपियों से बचने के लिए मृतका ने संघर्ष किया था। उसकी मौत का कारण किसी वजनदार मूथरी मतलब बिना नुकीली वस्तु के प्रहार से हुई है। हत्या का मामला दबाने रचा था एक्सीडेंट का ड्रामा जब पुलिस ने मृतका पूजा के पति प्रदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कुबूल किया कि उसने पूजा को बेरहमी से पीटा था। जिसमें पूजा की सांस थम गईं। वह घबरा गया था कि अब क्या करे। इस पर उसने कुछ समय पहले एक क्राइम सीरियल में देखा था कि किस तरह हत्या को आरोपी सड़क हादसे में बदलकर कई सालों तक पुलिस से बचते रहे थे। उसका सोचना था कि सड़क हादसा दिखाऊंगा तो मायके वाले भी विरोध नहीं करेंगे और कोई कुछ समझ भी नहीं पाएगा। शीतला माता मंदिर रोड का सुनसान इलाका चुना पूछताछ में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या को छुपाने एक्सीडेंट का ड्रामा तो तैयार कर लिया, लेकिन उसे एक ऐसे सुनसान रास्ते की तलाश थी, जहां CCTV कैमरे न लगे हों। साथ ही कोई आता जाता नहीं हो। इसके लिए उसने ग्वालियर शहर और नौगांव के बीच शीतला माता मंदिर रोड को चुना। यहीं उसने पूरे ड्रामा को अंजाम दिया। पुलिस शनिवार को आरोपी को लेकर घटना स्थल पर भी पहुंची थी। दहेज के लिए हत्या, सड़क हादसे का रचा था नाटक मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ की तो पता चला कि पूजा का पति प्रदीप गुर्जर, उसके ससुर रामवीर गुर्जर और चचेरा भाई बनवारी उर्फ मिश्री एवं सोनू गुर्जर द्वारा उससे दहेज में पांच लाख रुपए मांगे जाते थे। रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। संभवत: उन्होंने उसकी हत्या कर घटना को हादसे का रूप दिया है। जांच में मिले साक्ष्य और परिजन के आरोप के बाद पुलिस ने जांच की तो हादसे में पेंच नजर आया और खुलासा हो गया। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया नवविवाहिता की मौत के मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि पति, ससुर और देवरों ने उसकी हत्या की थी। हत्या को छुपाने के लिए सड़क हादसे में मौत का ड्रामा रचा था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8EiyJAY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...