Skip to main content

ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में जेब काटी:बदमाश ने बुजुर्ग के ₹50 हजार उड़ाए; बेटा दौड़ता रह गया, चोर साथी संग फरार

ग्वालियर में चलती बाइक पर एक बुजुर्ग की जेब काटकर चोर 50 हजार रुपए ले उड़े। वारदात बुधवार शाम उपनगर ग्वालियर के गोशपुरा नंबर-1, साहनी बिल्डिंग के पास हुई। बुजुर्ग बैंक से बीमा के पैसे निकालकर अपने बेटे के साथ बाइक से लौट रहे थे। वारदात के बाद बुजुर्ग के बेटे ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गए। घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जेबकतरों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों ने चलती बाइक पर जेब काटी ग्वालियर थाना क्षेत्र की कारीगरों की बगिया निवासी 29 वर्षीय गौरव नामदेव पुत्र माधौसिंह भोपाल की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह अपने पिता माधौसिंह के साथ बैंक से 50 हजार रुपए निकालने गया था। बैंक से रुपए निकालने के बाद उसने रकम पिता को दे दी, जिसे उन्होंने कुर्ते की जेब में रख लिया। बाप-बेटे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे साहनी बिल्डिंग के पास पहुंचे और कॉर्नर पर बाइक मोड़ रहे थे, तभी एक युवक आया और झपट्टा मारकर माधौसिंह की जेब से 50 हजार रुपए निकालकर भागने लगा। जेब कटने की बात माधौसिंह ने बेटे गौरव को बताई। यह सुनते ही गौरव ने तुरंत बाइक रोकी और बदमाश का पैदल पीछा किया, लेकिन वह पहले से खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। CCTV कैमरे में कैद हुई घटना पुलिस ने जब जांच के लिए आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देता हुआ एक बदमाश CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। अब पुलिस इसी CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस पुराने जेबकतरों को भी तलाश रही है। चोरी करने वालों की तलाश जारी ग्वालियर थाना पुलिस का कहना है कि, एक बुजुर्ग की जेब चलती बाइक से जेबकतरा काट ले गया है। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1dLH7FV
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...