शहर में सोमवार को मौसम के तेवर नरम पड़ गए। दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई। इस कारण गर्मी और उमस से राहत भी मिली। सोमवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह से बादल छाए थे। इस कारण पारे की चाल भी धीमी थी । दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवा चलने से यह बेअसर रही। शहर में पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई । रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। रात में ठंडी हवा भी चली। इस कारण बादलों का तापमान पर ज्यादा असर नहीं हुआ। 24 घंटे पहले रात का तापमान 22.2 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 2 दिन और बादल के कारण गर्मी कम बनी रह सकती है। फिर दो विपरीत दिशा की हवाओं के आपस में टकराने से बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। बूंदाबांदी का यह दौर 48 घंटे जारी रह सकता है। तीसरी बार हुआ बदलाव सोमवार को मार्च के 17 दिन बीत गए। इन 17 दिनों में अब तक मौसम तीन बार बदल चुका है। मौसम के इस उतार चढ़ाव में 72 घंटे पहले गर्मी का एक दौर भी बीत गया। 20 अक्टूबर से मौसम में बदलाव चौथी दफा होगा। 20 मार्च से फिर एक बदलाव हो सकता है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JaG9qZW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JaG9qZW
via IFTTT
Comments
Post a Comment