लापरवाह बाइक चालक की टक्कर से बुजुर्ग घायल:बरेठ में घर के बाहर टहल रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, चालक फरार
बरेठ गांव में बुधवार रात एक लापरवाह बाइक चालक ने घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। स्वरूप सिंह यादव (52) भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस और डायल 100 को सूचना दी। घायल स्वरूप सिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल गंजबासौदा ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक चालक की तलाश जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mfBhM29
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mfBhM29
via IFTTT
Comments
Post a Comment