भोपाल के ग्रीन पार्क कॉलोनी में 12 कारों में तोड़फोड़:सड़क पर पार्क कार को लेकर हुआ था विवाद, 2 आरोपी हिरासत में
भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने करीब 12 वाहनों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार-रविवार की रात को आए आरोपियों ने कॉलोनी की सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। सभी टीला जमालपुरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी लड्डू और सोनू पंथी को हिरासत में लेकर उनके साथियों के संबंध में पूछता शुरू कर दी है। अड़ीबाजी को लेकर हुआ था विवाद फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया कि घटना से पहले हम सीहोर से लौटे थे। अपनी कार को घर के सामने रोड पर पार्क किया था। इसी दौरान लड्डू और साथी वहां से गुजरे थे। उन्होंने कार को रोड पर देख गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की, घबराकर चंदन ने अपने आप को घर में कैद कर लिया। इसी बीच आरोपियों ने सड़क पर पार्क अन्य कार्य के भी कांच छोड़ दिए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8Q4OWuc
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8Q4OWuc
via IFTTT
Comments
Post a Comment