Skip to main content

कैबिनेट में मंत्रियों के सवालों से घिरे डिप्टी सीएम देवड़ा:खराब आर्थिक स्थिति, जीएसटी कलेक्शन पर विजयवर्गीय, प्रहलाद ने उठाए सवाल

मोहन सरकार की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर आज कैबिनेट बैठक में डिप्टी सीएम और वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा अपने ही साथी मंत्रियों के निशाने पर आ गए। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद जीएसटी की कम वसूली को लेकर नाराजगी जताई गई। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सीनियर मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने वित्तीय वसूली न होने पर सवाल खड़े किए। मामला खिंचता देख मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर कहा कि इस पर अलग से चर्चा करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विभागीय अफसरों की अलग बैठक की और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कैबिनेट में पहले विजयवर्गीय ने किया विरोध कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग के अनुपूरक बजट और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार का विरोध नहीं है, लेकिन GST कलेक्शन लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में जीएसटी बढ़ रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में गिरावट क्यों? उन्होंने यह भी कहा कि वित्त विभाग को स्पष्ट बताना चाहिए कि कमी का कारण क्या है और इसे सुधारने के लिए क्या योजना है। वित्त विभाग के अनुपूरक बजट पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि नया सिस्टम लागू होने से कलेक्शन पर असर पड़ा है और कुछ आंकड़े अभी अपडेट नहीं हुए हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह तकनीकी कारण नहीं, प्रशासनिक कमी है। देवड़ा ने जवाब में कहा कि इसे अलग से विचार किया जा सकता है। विजयवर्गीय ने दोहराया कि यह व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, लीकेज बंद होना चाहिए। पटेल बोले- बजट से पहले चर्चा जरूरी पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी विजयवर्गीय का समर्थन किया और कहा कि जिलों से रिपोर्ट मिल रही है कि फील्ड में वसूली कमजोर है। बजट से पहले इसकी समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो विभाग राजस्व देते हैं, उनके मंत्रियों से पहले चर्चा होना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मंत्रियों को पहले भी बैठाया जा चुका है, देवड़ा से अलग से बात करें। वित्तीय आंकड़ों का विवरण अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने कहा कि जीएसटी में पिछले साल से अधिक कलेक्शन हुआ है। पिछली बार 61,000 करोड़ था, इस बार 63,000 करोड़ है। इस साल जीएसटी की दरें कम होने के बावजूद दो हजार करोड़ अधिक टैक्स आया है। ग्रोथ 10% की बजाय 6–6.5% रही। इसके बाद सीएम ने कहा कि कैबिनेट में एजेंडों पर ही चर्चा होनी चाहिए। कैबिनेट के बाद देवड़ा ने अफसरों को तलब किया कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम देवड़ा ने मंत्रालय में अपने कक्ष में वित्त विभाग के एसीएस मनीष रस्तोगी समेत सभी जिम्मेदार अफसरों को तलब किया और वसूली बढ़ाने पर फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बजट से जुड़े मसले, राजस्व वृद्धि और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई तथा भविष्य की प्राथमिकताओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/G1dxPtj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...