ग्वालियर में बारातों से लगा जाम, रेंगते हुए निकले वाहन:शहर से लेकर हाइवे तक 2 किमी लंबे जाम में दो घंटे तक फंसे रहे वाहन
ग्वालियर में शनिवार को तगड़ा सहालग (शादियां) का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया है। शहर से लेकर हाइवे तक ट्रैफिक जाम रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिकरौदा पॉइंट व आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर निरावली पॉइंट पर रहे हैं। यहां दो किलोमीटर लंबा जाम लगा था और डेढ़ से दो घंटे वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे और रेंगते हुए ही निकले हैं। ट्रैफिक जाम की खबर मिलते ही शहर से लेकर हाइवे तक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई नजर आई है। रात 11 बजे तक सड़कों से यातायात सामान्य नहीं हो सका था। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी नजर आई है। एक तरफ तो हाइवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सबसे ज्यादा हालत निरावली और सिकरौदा चौराहे पर हुई और स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी यातायात सहित सभी यातायात निरीक्षक व पुलिस बल जाम खुलवाने में जुट गया। शहर की सड़कों पर बारातों और नाचते बारातियों के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था। जिस कारण शहर के थानों का बल ने अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव होकर जाम खुलवाया है। जहां से निकली बारात लगता गया जाम जाम लगने का मुख्य कारण शहर में निकल रही बारात थी, जिस मार्ग पर बारात निकल रही थी वहां पर जाम के हालत बनते गए। कई सड़कों पर तो एक के पीछे एक बारात चल रहीं थी, जिससे जाम लग गया। जाम लगने का पता चलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाने में जुट गया, लेकिन इसी बीच दूसरी जगह से बारात निकली तो उन जगहों पर जाम लग गया और पुलिस यहां से वहां पर दौड़ लगाती रही। मैरिज गार्डनों के बाहर जाम सबसे ज्यादा ट्रैफिक व्यवस्था मैरिज गार्डनों के बाहर खराब हो रही थी। इन गार्डनों के बाहर दुपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइन लगी थी। इस कारण उस रास्ते से निकलने वाले लोग परेशान होते देखें गए। कई गार्डनों के बाहर ही वाहन पार्क किए गए थे, इस कारण भी जाम लग रहा था। लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं था। न तो पुलिस नजर आ रही थी न हीं गार्डन के लोग दिखे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qxWyHMm
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qxWyHMm
via IFTTT
Comments
Post a Comment