Skip to main content

कलेक्टर शिवम वर्मा पहुंचे गाजिंदा गांव:चौपाल पर की चर्चा, ग्रामीणों से जानी गांव की जमीनी हकीकत

कलेक्टर शिवम वर्मा बुधवार को रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित “चौपाल पर चर्चा” में ग्रामीणों से रूबरू होने के लिए खंडवा रोड पर स्थित जिले के दूरस्थ गांव गाजिन्दा पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति जानी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर वर्मा ने स्कूली बच्चों को कॉपियां और पेन वितरित किए तथा उन्हें प्रेरित किया कि वे नियमित रूप से स्कूल जाएं, अच्छी पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ें। कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, एसडीएम महू श्री राकेश परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के दौरान कलेक्टर वर्मा ने गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने आवासहीन परिवारों की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराए जाएं और आवास योजना की सूची ग्राम पंचायत में प्रदर्शित की जाए। शराबबंदी के दिए निर्देश महिलाओं और स्कूली बच्चों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों की गुणवत्ता सुधारना प्राथमिकता है। उन्होंने तहसील स्तरीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। ग्रामीण महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत भी की। इस पर कलेक्टर वर्मा ने शराबबंदी के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर वर्मा ने गांव में श्मशान घाट निर्माण और वहां तक सड़क बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। चर्चा के दौरान महिला कमलाबाई ने बताया कि उसे तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर कलेक्टर वर्मा ने तुरंत तीन माह की पेंशन राशि दिलवाते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/agSzPQ4
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...