Skip to main content

थाने आने वाले को FIR बगैर न लौटना पड़े:सीएस ने कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में किया रिव्यू, हेलमेट और लॉ एंड ऑर्डर पर दिया जोर

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि थानों में पहुंचने वाले लोगों से एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कानून व्यवस्था के मामले में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी है कि हर बात मीडिया तक पहुंचाई जाए। साथ ही हेलमेट का उपयोग जिला में अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। जिलों में खाद-बीज का इश्यू नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही धान, सोयाबीन की खरीदी को लेकर भी कलेक्टरों को सतर्कता से काम करना है।सीएस जैन ने ये बातें शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में कहीं। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल शामिल हुए। अक्टूबर में हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में लिए गए फैसले की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ विभागवार हर बिन्दु पर चर्चा की। विभागों की ओर से इस दौरान डेढ़ माह की प्रोग्रेस को लेकर प्रजेंटेशन भी दिए गए और कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता वाले कामों और कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के निर्णयों पर अमल के लिए तेजी से काम करना है। इसको लेकर एक माह बाद फिर रिव्यू मीटिंग करने के लिए कहा गया है। लॉ एंड ऑर्डर से अवगत कराने के निर्देश मुख्य सचिव जैन ने कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर कहा कि मीडिया को लॉ एंड ऑर्डर के मामलों से अवगत कराने के साथ कलेक्टर और एसपी जिलों में दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करें। सबसे अधिक एक्सीडेंट दो पहिया वाहन चालकों के होते है और मौतें भी इसी कारण होती है, इसलिए हेलमेट पहनने का अभियान चलाने से दुर्घटना और मौतों का आंकड़ा कम किया जा सकेगा। यह बैठक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक चली। मुख्य सचिव जैन ने स्वास्थ्य और महिला बाल विकास की हितग्राही मूलक योजनाओं के अमल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कलेक्टर्स जिला स्वास्थ्य और पोषण समितियों की हर माह बैठक करें। जिला चिकित्सालय सहित अन्य शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण कर रोगी कल्याण सुविधाओं को सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रदेश के हर स्कूल में एक कक्षा को स्मार्ट क्लास बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए स्वच्छता कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी सहित इसी तरह के अन्य प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन के मामले को त्वरित गति से निपटाने के कलेक्टर्स को निर्देश दिए। बैठक में पट्टा वितरण, अवैध कालोनियों के प्रबंधन, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना और वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उपायों पर भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने रोड सेफ्टी उपायों, गीता भवन के निर्माण, कैटल फ्री रोड आदि के लिए जिलों में किए गए कार्यों की समीक्षा की। सिंहस्थ के लिए 50 हजार हेक्टेयर में फूलों की खेती आगामी सिंहस्थ के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार उज्जैन और आस-पास के जिलों में फूलों की खेती के लिए 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र लिए जाने पर कार्य हो रहा है। गुना में गुलाब की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बंद पड़ी मिलों संबंधी सेटलमेंट, वेलनेस सिटी, पयर्टन उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर, फूड पार्क आदि पर भी जिला कलेक्टर्स से जानकारी ली गई। मुख्य सचिव जैन ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि बैकंर्स की मासिक और त्रैमासिक बैठक सतत रूप से हों जिससे विभिन्न लक्ष्यों की समय रहते पूर्ति की जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं में कलेक्टर्स से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की है। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित कलेक्टर्स को वृंदावन ग्राम योजना, नर्मदा परिक्रमा पथ के कार्य को पूरा करने के लिए वन विभाग आदि के साथ समन्वय करने के लिए कहा है। समर्थन मूल्य पर धान और मोटे अनाज की खरीदी कार्य की समीक्षा की और कहा कि भंडारण और परिवहन का बेहतर प्लान बनाएं तथा कोशिश करें कि केंद्रों से अधिकतम धान मिलर्स को दिया जाए। उन्होंने सिकमी-बटाई दारों के वेरिफिकेशन के निर्देश भी दिए। कलेक्टर और एसडीएम रोस्टर अनुसार तहसीलों का निरीक्षण करें। हर माह राजस्व समीक्षा बैठक हो और नक्शा, दुरुस्ती के बाद ही प्रकरण को अंतिम रूप से निराकृत कराकर पोर्टल में दर्ज करें। उन्होंने नए पुराने खसरों को लिंक करते हुए डिजिलाइजेशन के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी साथ में विजिट करें बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कलेक्टर सहित सभी कार्यपालिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी एक साथ दौरा करें, जिससे आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति और भरोसा बढ़े तथा अपराधियों के हौसले पस्त हों। उन्होंने महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रति अपराधों को रोकने के लिए सुनियोजित मुहिम चलाने के लिए कहा। मुख्य सचिव जैन ने सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की बिना हेलमेट के होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की सहभागिता से हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए कहा है। उन्होंने रोड सेफ्टी के लिए समितियों की नियमित बैठक करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि जिले के अधिकारी टीम भावना से काम करें। इन मुद्दों पर भी रहा फोकस राजस्व विभाग के अधिकारी जिलों में नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के मामलों का तेजी से निराकरण कराएं और लोगों को दफ्तर का चक्कर काटने से बचाएं। प्रदेश में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर भी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। सीएस जैन ने कहा कि चार जिलों में तेजी से एक्यूआई बढ़ रहा है। भोपाल, मंडीदीप, सिंगरौली समेत चारों जिलों में इसके लिए तेजी से काम करने को कहा गया है। प्रदेश में रबी फसल की बोनी चल रही है, इसलिए किसानों को खाद-बीज का इश्यू नहीं रहना चाहिए। गेहूं, धान की खरीदी को लेकर गंभीरता से काम किया जाए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5J8dZPC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...