Skip to main content

धार के स्कूल में फर्स्ट फ्लोर से कूदी स्टूडेंट:जिला अस्पताल में भर्ती; आरोप- चौकीदार बंद करके चला गया था

धार जिले के तिरला क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। छुट्टी के बाद स्कूल के चौकीदार ने भवन की ठीक से जांच किए बिना ताला लगा दिया, जिससे कक्षा 6 की एक छात्रा स्कूल के अंदर ही बंद रह गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने पर छात्रा छाया (पिता दिलीप) ने डर के कारण स्कूल की पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया। कूदने से वह घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत धार जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अविनाश पटेल ने बताया कि छात्रा को गंभीर दर्द है। उसका एक्स-रे कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी। घायल छात्रा के पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी घायल होकर पड़ी रही, लेकिन चौकीदार, प्रिंसिपल या स्कूल का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं आया। किसी ने उसे देखने तक की कोशिश नहीं की।" अन्य छात्रों ने बताया कि छुट्टी के समय आमतौर पर घंटी बजती है, लेकिन उस दिन घंटी की आवाज नहीं आई। साथ ही, ठंड के कारण छात्रों को छत पर धूप में बैठाया गया था, जिससे उन्हें नीचे चल रही गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के बाद यह भी सामने आया कि जब चौकीदार को छात्रों के अंदर फंसे होने की जानकारी दी गई, तो उसने स्वयं आने के बजाय अपने किसी परिजन को ताला खोलने भेजा और खुद मौके पर मौजूद नहीं रहा। स्कूल की प्रिंसिपल सरोज जैन से इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "इस तरह की खबरें मत चलाना, मामले को छोड़ो आप कोई गलती से चौकीदार भूल गया होगा।" इस घटना के बाद अभिभावक बेहद नाराज हैं और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VD8Bjs7
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...