Skip to main content

जेएएच में शराब पीने का मामला, डीन से अभद्रता:ब्लड रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि, जूडा के अल्टीमेटम के बाद हुई FIR

ग्वालियर के जेएएच न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन (गर्ल्स हॉस्टल) के पास कार का दरवाजा खोलकर खुलेआम शराब पी रहे युवकों ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ और उनके वाहन चालक से अभद्रता की थी। घटनाक्रम दो दिन पहले का बताया जा रहा है। अभद्रता और बहसबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिस पर कंपू थाना में मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने घटना के समय मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़कर उनका जांच सैंपल लिया था। ब्लड सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा गया था। रविवार को एफआईआर की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने आईजी को ज्ञापन देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार को फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कंपू थाना में अभद्रता करने वाले दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। कंपू थाना में शिकायत करते हुए ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के वाहन के चालक सौरभ कुशवाह ने बताया था कि शनिवार की रात वह डीन के साथ अस्पताल व परिसर के निरीक्षण पर था। निरीक्षण के दौरान जब मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धाकड़ जेएएच के न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन (गर्ल्स हॉस्टल) के सामने पहुंचे तो यहां दो युवक कार का गेट खोलकर शराब पार्टी कर रहे थे। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के कहने पर जब वाहन चालक सौरभ वाहन को रोककर शराब खोरी कर रहे युवकों से पूछताछ करने के लिए उतरा। जिस पर युवकों ने अपनी पहचान अनिकेत प्रताप सिंह राठौर और मोहसिन खान बताते हुए गालियां देते हुए हमला कर दिया। जिसमें वाहन चालक सौरभ और डीन डॉ. धाकड़ बाल-बाल बचे थे। तत्काल कंपू थाना को सूचना दी थी, जिस पर कंपू पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। अब पुलिस ने दोनों युवक अनिकेत और मोहसिन खान पर डीन के वाहन चालक सौरभ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में भी ब्लड में आई शराब इस मामले में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से अभद्रता करने वाले दोनों व्यक्ति का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा था। पुलिस की फोरेंसिक लैब में जब सैंपल की जांच की गई है तो दोनों युवकों के ब्लड में अल्कोहल (शराब) की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट से पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिसके बाद ही कंपू थाना पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया है। अब मेडिकल कॉलेज की तरफ से एक चर्चा यह भी है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एमटीए और जूडा ने की थी कार्रवाई की मांग घटना के विरोध में एमटीए अध्यक्ष डॉ. अक्षय निगम, सचिव डॉ.अनुराग चौहान और जूडा अध्यक्ष डॉ. पूजा रावत व उपाध्यक्ष डॉ. धुंआराम गुर्जर के नेतृत्व में आईजी और डीआईजी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से डीन के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीन बोले- पुलिस ने एफआईआर कर अपना दायित्व निभाया इस मामले में डीन जीआरएमसी (गजराराजा मेडिकल कॉलेज) डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अपना दायित्व निभाया है। घटना की गंभीरता को समझते हुए मामला दर्ज किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है, पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शिता से साक्ष्यों पर आधारित जांच करेगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hLFjru1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...