डॉक्टर के घर चोरी, CCTV कैमरे में चोर कैद:ताला तोड़कर 27 हजार रुपए, गहने और भगवान की चांदी की मूर्तियां ले गए
ग्वालियर में एक डॉक्टर के सूने घर के ताले चटकाकर चोरों ने नकदी, गहने और भगवान की मूर्ति सहित अन्य सामान पार कर दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में 10 नवंबर की है। रविवार को चोरी का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना का पता उस समय चला, जब डॉक्टर ड्यूटी कर वापस लौटा। मामले की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी 63 वर्षीय अजय भाले पुत्र आरवी भाले डॉक्टर हैं और अभी वह झांसी में पदस्थ हैं। इस मकान में डॉ. अकेले ही रहते हैं। 10 नंवबर को वह घर पर ताला डालकर झांसी में ड्यूटी करने के लिए चले गए थे। रविवार को वह घर पहुंचे तो पता चला कि ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से मंदिर में रखी भगवान गणेश, हनुमान जी और लक्ष्मण जी की चांदी की प्रतिमाएं भी ले गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 27 हजार रुपए भी चोरी कर लिए। CCTV कैमरे में चोरी करने वाले हुए कैद पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए CCTV कैमरे चेक किए तो दो चोर ताला तोड़ते हुए कैद हुए हैं। चोर दवे पांव अंदर दाखिल हुए और पूरे इतमीनान से चोरी की है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xa9TDFK
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xa9TDFK
via IFTTT
Comments
Post a Comment