Skip to main content

बीएल संतोष की सीएम, हेमंत, हितानंद संग दो घंटे चर्चा:निगम- मंडलों और प्रदेश कार्यसमिति के नामों पर हुआ मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद ही एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को दिन भर एमपी बीजेपी के संगठन् और सरकार से जुडे़ मसलों पर दिग्गजों के साथ मंथन किया। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ करीब दो घंटे तक लंबी चर्चा की। बिहार चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर मंथन बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में एमपी के निगम-मंडल,बोर्ड और आयोगों के साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक बनने वाली समितियों में पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने पर भी चर्चा हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ये राजनीतिक नियुक्तियां शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को कहां किस स्तर पर एडजस्ट किया जा सकता है। प्रदेश कार्यसमिति पर भी चर्चा बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। अब महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियों के साथ ही प्रकोष्ठ के संयोजकों की नियुक्तियां होनी है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की भी लिस्ट घोषित होनी है। इसमें क्षेत्रवार और जातीय संतुलन बनाते हुए नेताओं को शामिल किया जाएगा। एसटी वर्ग के सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों के साथ बैठक की बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आदिवासी वर्ग के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक पूरे मध्यप्रदेश में विशेष स्मृति आयोजन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी स्तर तक विभिन्न गतिविधियां संचालित होंगी। जबलपुर और अलीराजपुर में भव्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान प्रदेश में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन, शिलान्यास, हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ वितरण आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। कर्मयोगी अभियान, पीएम जनमन एवं धरती आबा अभियान तथा योजनातंर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन, विकासखंड स्तर पर रैली एवं यात्राएं निकालने के साथ जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, महानायकों पर जिला स्तरीय संगोष्ठियां और सम्मेलन, जनजातीय खेल, क्राफ्ट, व्यंजन, लोककला, सफलता की कहानी, लोकनृत्यों पर आधारित मेलों का आयोजन किए जाएंगे। जनजातीय युवाओं का सम्मान, स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, लोक कलाओं का आयोजन, जनजातीय संस्कृति एवं जनजातीय कल्याण के कार्यों का प्रचार-प्रसार एवं मंडला में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा सम्मेलन, अलीराजपुर में भगोरिया महोत्सव, छिंदवाड़ा में भारिया सम्मेलन, पातालपानी में टंट्या मामा बलिदान दिवस और सतना में माता शबरी जयंती सम्मेलन जैसे आयोजनों की भी योजना बनाई गई है। सीएम ने रथ को दिखाई हरी झंडी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रदेश के 24 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके एवं सावित्री ठाकुर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रैली रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह, संपतिया उइके, प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, लता वानखेड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m0sKaEJ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...