Skip to main content

चमक पड़ी फीकी...:100 एकड़ में फैले साई सेंटर में खेल और खिलाड़ी दोनों की संख्या रह गई आधी

15 साल पहले साई रीजनल सेंटर भोपाल का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सेंटर था लेकिन अब वो चमक-धमक नजर नहीं आ रही है। खेलों और खिलाड़ियों की संख्या भी लगभग आधी हो गई है। जब यह सेंटर खुला था, तब धनराज पिल्लै , एमसी मेरीकॉम, एल सरिता देवी समेत देश के लगभग सभी बड़े स्टार प्लेयर यहां कैंप में ट्रेनिंग लेकर ही विदेशी टूर को जाते थे। यहां छह खेलों हॉकी, बॉक्सिंग, जूडो, वुशू, एथलेटिक्स और कयाकिंग-केनोइंग की ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन अब यहां मात्र 4 खेल ही बचे हैं जिनकी ट्रेनिंग दी जा रही है। दो खेल पूरी तरह बंद कर दिए हैं। पहले बॉक्सिंग बंद की, फिर वुशु भी बंद कर दिया गया। पहला कारण, पहले जब भोपाल में साईं ट्रेनिंग सेंटर चलता था, तब यहां परमानेंट कोचों की भरमार थी। हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, जूडो, बास्केटबॉल, स्विमिंग के परमानेंट कोच थे। समय के साथ-साथ हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल, स्विमिंग के कोच रिटार्ड होते चले गए। दूसरा कारण साई भोपाल को जूडो सेंटरिक कर दिया गया है। यहां पर देश भर के टॉप जूडो प्लेयर एकत्रित कर दिए गए हैं। जो यहां पर ट्रेनिंग ले रहे हैं। बेंगलुरू को हॉकी और एथलेटिक्स का मुख्य सेंटर बनाया गया है। इसलिए हॉकी और एथलेटिक्स का सारा क्रीम वहां पर शिफ्ट हो गया है। वुशु पटियाला शिफ्ट हो गया है। इसलिए भी चमक थोड़ी फीकी पड़ी। एथलेटिक्स से नहीं निकला कोई बड़ा खिलाड़ी दिग्विजय सिंह सरकार ने साई के लिए दी थी 100 एकड़ जमीन और एक करोड़ रुपए 2000 में जब भोपाल में साई सेंटर की स्थापना हो रही थी, तब दिग्विजय सिंह सरकार ने इस केंद्र के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटित की थी। केंद्रीय खेलमंत्री विक्रम वर्मा और उमा भारती के कार्यकाल में इस सेंटर का निर्माण हुआ। तब साई ट्रेनिंग सेंटर लिंक रोड नंबर-1 पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की हॉस्टल में संचालित होता था। जैसे ही यह सेंटर 2002 में निर्मित हुआ तो लिंक रोड नंबर-1 से साई ट्रेनिंग सेंटर ग्राम गोरा-विशनखेड़ी सिफ्ट हो गया। यहां यह सुविधा है मौजूद... साई सेंटर में दो हॉकी टर्फ मैदान है। एक स्टेडियम नुमा जहां टूर्नामेंट के मैच होते हैं जबकि दूसरी प्रैक्टिस पिच है। एक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक है। दो मल्टीपरपज इंडोर हॉल, एक स्विमिंग पूल, एक प्रशासनिक भवन, 6 वातानुकूलित हॉस्टल, अधिकारियों और कर्मचारियों का रेसिडेंशियल ब्लाॅक, एक ग्रास क्रिकेट ग्राउंड, जिस पर छह प्रैक्टिस विकेट है। 16 करोड़ में जूडो हॉल बनेगा... इसके अलावा साई भोपाल में क्रिकेट ग्राउंड से सटी जमीन पर एक जूडो हाॅल बनेगा, जिसकी लागत 16 करोड़ रुपए है। यह राशि साई भोपाल को आवंटित हो भी हो गई है। जैसे ही आचार संहिता खत्म होगी। जूडाे हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अभी जूडो की ट्रेनिंग बड़े मल्टीपरपज हाल में चल रही है। साई भोपाल की चमक कभी फीकी नहीं पड़ेगी। ना ही अभी पड़ी है। देश के सभी सेंटर साई के हैं और एक्सीलेंस लेवल के हैं। हमारे जो भी कोर ग्रुप के प्लेयर हैं, उन्हें हम हमारे मुख्य सेंटर पर शिफ्ट कर देते हैं। जैसे देश के अधिकतर स्टार जूडो प्लेयर भोपाल शिफ्ट हुए हैं, ठीक वैसे ही हमारे हॉकी और एथलेटिक्स के प्रमुख खिलाड़ियों को हम बेंगलुरु शिफ्ट कर देते हैं। विष्णु सुधाकरण, रीजनल डायरेक्टर, साई सेंटर भोपाल व प्रभारी मप्र-छत्तीसगढ़

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6QJMUxD
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...