अशोकनगर | शाढ़ौरा के जघन्य हत्या के अपराध का तीसरा आरोपी भी पुलिस ने पकड़ लिया। एक दिन पहले ही पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ा था। अब तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। उल्लेखनीय है कि अमोदा रोड पर 28 सितम्बर 2023 को नीतू साहू को जली हुई हालत में शाढ़ौरा अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिसकी 5 अक्टूबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने धारा 302, 34 आईपीसी की कायमी की। आरोपी सुनील साहू के मृतिका से अनैतिक संबंध हो गए थे। वह अपने पति तथा परिवार को छोड़कर सुनील के साथ ही रहना चाहती थी, परंतु सुनील का परिवार उसे रखने को तैयार नहीं था। जब नीतू सुनील के घर पर रहने को गई तो उसके पिता सुरेश ने नीतू के हाथ पकड़ लिए और सतीश ने पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसे आग लगा दी, जिससे वह 50% जल गई। जिसकी इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश साहू, सुनील को पकड़ लिया था। फरार चल रहे सतीश को भी पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को जुडिशयल रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pxJfSKC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pxJfSKC
via IFTTT
Comments
Post a Comment