खजुरिया कला में गैस सिलेंडर फटा, VIDEO:घर में खाना बनाते समय आग लगने के बाद हादसा, गृहस्थी का सामान खाक
सीहोर जनपद पंचायत के ग्राम खजुरिया कलां गुरुवार रात एक गैस सिलेंडर में आ लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि अग लगने के बाद घर के सभी लोग बाहर निकल आए थे, इसलिए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। गांव में पानी की टंकी के पास रहने वाले धर्मेंद्र अहिरवार पिता कैलाश अहिरवार के मकान में रात में खाना बन रहा था, तभी गैस चूल्हे से आग भड़क गई। घर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मकान कच्चा होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। जब वे आग पर काबू नहीं पा सके तो घर से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जद में ले लिया। कुछ देर बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग से मकान पूरी तरह जल चुका है। घर में आग लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AMqetbz
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AMqetbz
via IFTTT
Comments
Post a Comment