Skip to main content

कोलार लाइन फूटी:400 एमएम की पाइप लाइन से बहा 5 लाख लीटर पानी, ई-6 में सड़कों से लेकर घर-दफ्तर पानी-पानी...

कोलार डेम के 400 एमएम व्यास की पानी की सप्लाई लाइन मंगलवार को फूट गई। अरेरा कॉलोनी ई-7 में कैंपियन स्कूल पास से गुजर रही पाइप लाइन शाम करीब पांच बजे धमाके साथ फूटी और सड़क पर पानी ही पानी हो गया। यह पानी अरेरा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रो में घरों और ऑफिसों में घुस गया। शाम को इन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने पाइप लाइन सुधारने का काम शुरू कर दिया। जल कार्य शाखा के जिम्मेदारों का दावा है कि पाइप लाइन का ज्वाइंट खुलने से लाइन में लीकेज हुआ है। इसको सुधारने का काम शुरू हो गया है। रात में करीब 10 बजे तक लाइन सुधर जाएगी। ऐसे में आशंका है कि बुधवार सुबह नए और पुराने शहर के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होगी। बह गया 3300 लोगों की जरूरत का पानी जिस लाइन में लीकेज हुआ वह कोलार डेम से आई मेन लाइन की ब्रांच है। लाइन फूटने से 5 लाख लीटर से ज्यादा पानी बह गया। एक व्यक्ति 24 घंटे में 150 लीटर पानी उपयोग करता है, ऐसे में बहा यह पानी 3300 लोगों की एक दिन की जरूरत पूरी कर सकता था। लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुई गड़बड़ी जहां पर लीकेज हुआ वहां पर नाला बनाने का काम चल रहा है। सप्लाई लाइन से बसंत कुंज की टंकी को भरने वाली लाइन सीवेज लाइन में आ रही है। इसे शिफ्ट कर इंटरकनेक्ट करने का काम जोन का अमला कर रहा था। इसी दौरान लाइन फूट गई। यह है परेशानी इसी लाइन से भरती हैं 20 से ज्यादा सप्लाई टंकियां इस लाइन से शाहपुरा की दोनों टंकियों के साथ बसंतकुंज, मीरा मंदिर, 1100 क्वाटर्स, बघीरा अपार्टमेंट, ई-2, एमपी नगर थाना, रण​थंभौर कॉम्प्लेक्स, नारियलखेड़ा, टीलाजमालपुरा, रेशमकेंद्र, ग्रीन पार्क, चौकसे नगर, आरिफ नगर, शांति नगर, बाल विहार और पीजीबीटी कॉलेज वाली टंकियां भरती हैं। ऐसे में इन टंकियां से सप्लाई वाले इलाकों में पानी की परेशानी हो सकती है। पूरे घर में फैली गंदगी अरेरा कॉलोनी निवासी नीलम सराफ बताती हैं कि पांच बजे करीब पानी घर में घुसना शुरू हुआ था। आनन-फानन में नीचे रखा सामान समेटा। पोर्च में एक फीट से भी ज्यादा पानी था। पूरे घर में पानी से गंदगी हो गई। सफाई करने में काफी समय लगा। खाली टंकियां रात में भरेंगे 400 एमएम लाइन में लीकेज हुआ है। टीम सुधार कर रही है। रात में 10 बजे तक सुधार कर लेंगे। इस लाइन से भरने वाली अधिकांश टंकियां भरी हुई हैं। जो खाली हैं रात में भर लेंगे। ऐसे में पानी सप्लाई बाधित नहीं होगी। उदित गर्ग, प्रभारी, जलकार्य शाखा, नगर निगम

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nKGoRbg
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...