Skip to main content

जबलपुर में पिता-भाई की हत्या का आरोपी ने किया सरेंडर:मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा थाने, बोला- मैं मुकुल सिंह, राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी

जबलपुर में पिता-भाई की करने करने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड और वारदात का मास्टरमाइंड मुकुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधकर थाने पहुंचा। यहां पहुंचकर कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। पुलिस ने जैसे ही उसे देखा, तो होश उड़ गए। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने रेलवेकर्मी राजकुर्मा विश्वकर्मा और तनिष्क की हत्या कबूल कर ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे। मुकुल सिंह को गाड़ी में बिठाकर अज्ञात जगह ले गई। बता दें कि हरिद्वार से एक दिन पहले नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा था। तब वह पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद वह जबलपुर आ गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन थाने में रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 11:45 मिनट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक थाने पहुंचा। बोला- मुझे इंस्पेक्टर सर से मिलना है। युवक को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्या काम है। इसके बाद युवक ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि मेरा नाम मुकुल सिंह है। मैं वही मुकुल हूं, जिसने 15 मार्च को मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी। इतना सुनते ही पुलिस कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मुकुल सिंह को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम लेकर गए, जहां थोड़ी देर रुकने के बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। पहले एक नजर केस पर… बहन को वॉइस मैसेज- मुकुल ने पापा और भाई को मार डाला 15 मार्च 2024 को मिलेनियम काॅलोनी निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (52) और तनिष्क (8) की हत्या कर दी गई थी। राजकुमार रेल विभाग में कार्यालय अधीक्षक थे। हत्या के बाद उनकी नाबालिग बेटी ने भोपाल में रहने वाली चचेरी बहन को 4 सेकेंड का वॉइस मैसेज किया था। कहा था- पड़ोस में रहने वाले मुकुल ने पापा और भाई को मार डाला है। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस आरपीएफ के साथ पहुंची, तो घर पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। किचन में राजकुमार खून से लथपथ मृत पड़े थे। बॉडी पॉलीथिन से कवर थी। वहीं, फ्रिज में पॉलीथिन के ऊपर चादर में लिपटी तनिष्क की खून से सनी लाश मिली। वारदात से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन खबरों से गुजर जाइए... रेलवे अफसर पर 10, बेटे पर 6 वार किए; सिर की हडि्डयां टूट गई थीं जबलपुर में रेलवे अफसर और बेटे की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। पिता पर धारदार भारी हथियार से 10 और बेटे पर 6 वार किए गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हमला इतनी तेजी से किया था कि सिर की सभी हडि्डयां टूट गईं। बच्चे के सिर की हडि्डयां भी एक ही वार से टूट गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... पिता-भाई के मर्डर की आरोपी लड़की की आखिरी लोकेशन पुणे जबलपुर में रेलवे अफसर और उनके 8 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या का आरोप बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर है। वारदात के दो दिन बाद भी दोनों आरोपी फरार हैं। दोनों इतने शातिर हैं कि पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बॉयफ्रेंड के लिए पिता के खिलाफ गई थी नाबालिग जबलपुर में पिता और छोटे भाई की हत्या के पांच दिन बाद भी 16 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार है। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। लड़की के बारे में यह जानकारी भी सामने आई है कि उसने पिता के खिलाफ जाकर आरोपी बॉयफ्रेंड का साथ दिया था। उसी के बयान के आधार पर आरोपी मुकुल सिंह रेप के मामले में 15 दिन बाद ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। पढ़ें पूरी खबर रेलकर्मी, बेटे की हत्या का शक बेटी और बॉयफ्रेंड पर जबलपुर में रेलकर्मी और उसके 8 साल के बेटे की हत्या का शक 14 साल की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर है। पुलिस ने सरकारी आवास कैंपस के CCTV फुटेज देखे हैं। वारदात के बाद दोनों कॉलोनी से बाहर जाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जबलपुर में पिता-भाई के मर्डर की इनसाइड स्टोरी जबलपुर में रेलवे अधिकारी और उनके 8 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप रेलवे अधिकारी की बेटी और पड़ोस में ही रहने वाले उसके प्रेमी पर है। बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की और शव पॉलीथिन में बांध दिया। 8 साल के भाई को मारने के बाद शव को फ्रिज में बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hlvJTeG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...