Skip to main content

नो फ्लाइंग डे को विवेक तन्खा का समर्थन:बोले- कब तक जनता सहन करेगी, ये पब्लिक मूवमेंट है; देश-विदेश में आंदोलन की चर्चा

साढ़े चार सौ करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण तो जरुर हुआ, पर जैसे-जैसे एयरपोर्ट डेवलप हुआ, वैसे-वैसे फ्लाइट भी बंद होने लगी। देश के अलग-अलग शहरों के लिए 12 फ्लाइट चलती थी, पर दो साल के भीतर ये फ्लाइट सिर्फ 5 बची है। बताया जा रहा है कुछ फ्लाइट और बंद होने वाली है। बड़े शहरों से जबलपुर की फ्लाइट कनेक्टिविटी लगातार घटने और फ्लाईट्स बंद होने के विरोध में जबलपुर में बड़ा आंदोलन खड़ा हो रहा है। 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे मनाया जाएगा, जिसे कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी समर्थन दिया है। आंदोलनकारियों ने राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर उनसे शामिल होने की मांग की। विवेक तन्खा ने कहा कि निश्चित रूप से ये आंदोलन बहुत पहले हो जाना चाहिए था। क्योकि ये जबलपुर शहर की उपेक्षा है, इसलिए जरूरत पड़ी तो मैं फ्लायर कंपनी के मालिक से भी मुलाकात कर उनसे मांग करूंगा कि बंद फ्लाइट को फिर से शुरू करे। शहर के नागरिकों ने मिलकर वायु सेवा संघर्ष समिति बनाई है। इसके मुताबिक 6 जून को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से एक भी यात्री हवाई सफर नहीं करेगा और बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वायु सेवा संघर्ष समिति का दावा है कि इस आंदोलन में जबलपुर ही नहीं महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड के हवाई यात्री भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। समिति का कहना है कि कुछ समय पहले तक जबलपुर से दिल्ली,मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए 12 फ्लाईट्स संचालित होती थीं, लेकिन एक एक कर उन्हें बंद कर दिया गया और आज सिर्फ 5 फ्लाईट्स जबलपुर से चल रही हैं। ऐसे में वायु सेवा संघर्ष समिति ने फ्लाईट्स बढ़ाने की मांग को लेकर 6 जून को नो फ्लाई डे मनाने का ऐलान किया है.. इसी विषय पर समिति के सदस्यों ने आज राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से भी मुलाकात की, विवेक तन्खा ने भी जबलपुर को बहुत की फ्लाईट्स की दरकार बताकर इस आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि देर से सही अपनी मांगों के लिए आखिरकार अब जाकर जबलपुर के लोग जागे है। फ्लाइट बंद हो जाने से शहर का विकास धीरे-धीरे रुक रहा है। कोई इनवेस्टर चाहकर भी जबलपुर में इनवेस्टमेंट नहीं करेगा, क्योकिं देश के बडे शहरों से जोड़ने वाली फ्लाइट की धीरे-धीरे कनेक्टविटी बंद हो रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि जबलपुर का नो फ्लाइंग डे की चर्चा आज पूरे देश में चल रही है। उन्होंने कहा कि देर ही सही पर जबलपुर के लोग अब जागे है, पर एक दिन के आंदोलन से कुछ नहीं होगा। संघर्ष के लिए और आगे आने पड़ेगा। विवेक तन्खा ने बताया कि दो साल पहले तक जबलपुर से बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर और जगदलपुर के लिए हवाई सेवा थी, पर धीरे-धीरे फ्लाइट बंद होना शुरू हो गई। आज जबलपुर से सिर्फ पांच फ्लाइट चल रही है। उसमें में जबलपुर-मुंबई की स्पाईट जेट की सिर्फ सप्ताह में एक फ्लाईट है। जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपए खर्च कर दिए। नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई गई, पर इसका मतलब क्या है, क्योंकि जब फ्लाइट ही नहीं चलेगी तो इस बिल्डिंग का अर्थ क्या है, इस विस्तारीकरण का हम क्या करेंगे। यही वजह है कि जबलपुर के लोगों ने एकजुट होकर फ्लाइट ना चलने को लेकर 6 जून को नो फ्लाइंग डे घोषित किया है, जिसका मैं समर्थन करता हूं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4SjQMRn
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...