Skip to main content

शिवराज बोले-कांग्रेस समाप्ति की ओर जा रही:दिल्ली में कहा-तीन दिन युद्ध विराम ना होता तो पूरा कश्मीर हमारा होता, नेहरु ने पाप किया

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली में दो लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन मे प्रचार किया। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित दलित महा सम्मेलन में और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। पीओके हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था। हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रहीं थीं, अगर 3 दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो पीओके होता ही नहीं, पूरा कश्मीर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाप किया और युद्ध विराम कर दिया और पीओके पाकिस्तान में रह गया। आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि, अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि, ये एतिहासिक भूल, अपराध और पाप है जो पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया। क्या-क्या नहीं किया, एक देश में 2 निशान 2 विधान, 2 प्रधान कौन लेकर आया। कश्मीर हमारा था हम लोग नारे लगाते रहे एक देश में 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे लेकिन कांग्रेस ने ये पाप किया और धारा 370 लगा दी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करता हूं कि, उन्होंने एक झटके में धारा 370 खत्म करके एक देश से 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान हटा दिए। केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, हमने दुर्गा सप्तशती में पढ़ा है कि, रक्त बीज था, युद्ध में जहां-जहां उसका खून गिरता था उस खून की एक बूंद से और एक रक्त बीज राक्षस पैदा हो जाया करता था। वह रक्त बीज थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल तो भ्रष्ट बीज हैं, जहां-जहां उनकी पार्टी जीतती है वहां-वहां भ्रष्टाचार का तंत्र ही खड़ा हो जाता है। केजरीवाल ने दिल्ली को कितना लूटा, कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि, अन्ना हजारे के आंदोलन की उपज, केजरीवाल, शराब घोटाले में शामिल होंगे। वह शराब ऐसी जिसने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। कांग्रेस ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, आजादी के बाद कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले उन्होंने हमारे शहीदों का अपमान किया। इस देश का इतिहास भी गलत पढ़ाया। हमको पढ़ाया गया कि, हिंदुस्तान को आजादी महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी और इंदिरा जी ने दिलाई। मैं बापू जी के योगदान को अस्वीकार नहीं करता, लेकिन हम भूल गए महारानी लक्ष्मी बाई को, हम भूल गए तात्या टोपे को, नाना साहब पेशवा को, वासुदेव बलवंत खड़गे को, अमर शहीद कुंवर सिंह को, लाला लाजपत राय को, लोकमान्य तिलक को, खुदी राम बोस को, अमर शहीद उधम सिंह को, शहीदे आजम भगत सिंह को, चंद्रशेखर आजाद को, सुखदेव को, राज गुरु को, दुर्गा भाभी को, अशफाक उल्लाह खान को, नेता जी सुभाष चंद्र बोस को, वीर सावरकर को हम इन्हें भूल गए। कांग्रेस ने ये पाप किया है कि, हमें इन वीर योद्धाओं के बारे में नहीं पढ़ाया। इस देश को आजादी का इतिहास कांग्रेस ने गलत पढ़ाया, देश को गलत दिशा दी। कांग्रेस, इंडी का पीएम कौन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तीन चीज़ें देखी जाती है। पहला प्रधानमंत्री कौन है, दूसरा पार्टी कौन सी है और तीसरा उम्मीदवार कौन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय हैं नरेन्द्र मोदी। मोदी जी अभी भी हमारे प्रधानमंत्री हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री कौन होगा, धन्नू होगा, पन्ना होगा, कल्लू होगा या जुम्मन होगा कोई एक नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बाद में तय कर लेंगे, कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से एक-एक साल के लिए बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि, गर्मियों में हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो उसे उलट-पलट कर देखते हैं कहीं से फूटा तो नहीं है, या पानी तो नहीं रिस रहा है। सब्जियां खरीदने भी जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। जब हम मटका और सब्जियां भी देख कर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देख भाल कर ही चुनेंगे। मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी देश की नंबर वन पार्टी है, इसलिए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5I3cSWy
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...