Skip to main content

कुवैत से पत्नी को ट्रिपल तलाक:वाट्सएप कॉल कर कहा, पत्नी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

तीन तलाक को को कानूनी रुप से प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन फिर भी तीन तलाक देने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला रतलाम शहर का आया है। पति ने कुवैत से पत्नी को वाट्सएप कॉल कर तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। चार दिन में रतलाम जिले में तीन तलाक का दूसरा मामला है। माणकचौक थाना पुलिस के अनुसार उमेहरा बेलीम (26) पति यासीर बेलीम निवासी ओझा खाली कुंजडो का वास ने अपने पति यासीर पिता अब्दुल कलाम बेलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका निकाह 6 मई 2017 को यासिर पिता अब्दुल कलाम बेलीम से हुआ था। दो लड़के मो. हसन बेलीम (5) व छोटो बेटा मो. हुसेन बेलीम (10) माह का है। शादी के दो माह बाद से हम दोनों पत्नी पत्नी में विवाद होता रहता था। तब मेरे पति कहते थे कि तुम्हें तलाक दे दूंगा। उसके बाद पति आए दिन घर की छोटी छोटी बातों से को लेकर लड़ाई झगड़ा कर तलाक देने की धमकी देकर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। मैं अपना घर नहीं तोड़ना चाहती थी। इसलिए रिपोर्ट नहीं की। छोटा बेटा मो. हुसैन बेलीम बीमार होने की वजह से इलाज के लिए पिछले दो दिन से माता-पिता के घर ईमली वाली गली सेठजी का बाजार रतलाम गई थी। 21 मई को पति यासीर बेलीम ने कुवैत से वाट्सएप कॉल कर कहा कि बैंक अकाउंट से 5 लाख रुपए मेरे बड़े भाई आसीफ बेलीम को चेक भर कर दे देना। तब मैने कहा कि तुम्हारे पैसे है। तुम्हे जिसे देना है दे दो, पर एग्रीमेंट करवा देना। तब पति ने कहा कि बोला की हम भाईयों के बीच एग्रीमेंट किस बात का करवाना। तुम अपने रुपए अपने पास ही रखो, मैं तुम्हे नहीं रखना चाहता हूं। पति ने वाट्सएप कॉल पर ही तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल कर फोन काट दिया। मामले में माणकचौक पुलिस थाना ने 4 मुस्लीम महिला विवाह पर अधिकार का सरक्षंण अधि. 2019 एवं 498 -ए भादवि. में केस दर्ज किया है। चार दिन पहले आलोट का आया था मामला चार दिन पहले आलोट में पहला तीन तलाक का केस सामने आया था। बिना मर्जी के डाक के माध्यम से डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक के पेपर भेजे। मामले में शिवधाम कालॉनी की रहवासी मुस्कान के पिता जाहिद खान ने आलोट थाने में केस दर्ज कराया। जिसमें ग्राम घोंसला जिला उज्जैन के निवासी एमबीबीएस डॉ. ईशान सतानिया (32) पर पत्नि मुस्कान को पोस्टल के माध्यम से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। दोनों का निकाह 4 साल पहले हुआ था। दोनों का 3 साल रिवान नाम का लड़का भी है। डॉ. ईशान सतानिया ने मुस्कान को पहला तलाक 28 फरवरी, दूसरा तलाक 2 अप्रैल, तीसरा तलाक 8 मई को भेजा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JHw4pyg
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...