Skip to main content

साढ़े चार करोड़ का मिला सड़ा हुआ गेंहू:राघव वेयरहाउस में प्रशासन का छापा ,तीन सस्पेंड; कलेक्टर बोले-कई पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के निर्देश पर शहपुरा तहसीलदार ने राघव वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान वेयर हाउस में भारी अनियमितता के साथ हजारों क्विंटल सड़ा हुआ और घुन लगा गेहूं मिला। ताजुब की बात तो यह है कि वेयर हाउस में बड़ी ही चालाकी से नए गेहूं के बीच में पुराना गेहूं का स्टॉक रख दिया गया था। जिसके चलते किसी की नजर उस पर ना पड़े। तहसीलदार की रिपोर्ट पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने तीन कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को वेयर हाउस कारपोरेशन के एमडी को पत्र लिखा है। कलेक्टर का कहना है कि निश्चित रूप से ये एक गंभीर किस्म का अपराध है जो किसानों के नाम पर किया जा रहा था। कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने वेयर हाउस को सील कर दिया है। डीएमओ-कंट्रोलर ने किया था विजिट जिस वेयर हाउस पर कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार रविन्द्र पटेल ने छापामार कार्रवाई की है, उसी वेयर हाउस की जांच करने के लिए कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से राघव वेयरहाउस गए और मौके का निरीक्षण करने के बाद उसे क्लीन चिट दे दी। तहसीलदार रवीन्द्र पटेल का कहना था कि निरीक्षण के दौरान पुराना, घुना हुआ और नॉन एफएक्यु गेहूँ स्टैक्स लगाकर भंडारित किया जाना पाया गया। यह गेहूँ सूखा भरतपुर सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर कथित किसानों से खरीदा गया है। कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम,एसडीएम और ड़ीएससी भी पहुंच गए। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि कुल 212 किसानों से 25800 क्विंटल की खरीदी दर्ज की गई, जिसमें से लगभग 20 हजार क्विंटल की स्वीकृति उपार्जन एजेंसी मार्कफेड द्वारा जारी की गई है, इसके आधार पर कुल भुगतान राशि 6 करोड़ 19 लाख में से 4 करोड़ 56 लाख का भुगतान भी हो चुका है। राघव वेयर हाउस का निरीक्षण फूड कंट्रोलर नदीमा शीरी और डीएमओ अर्पित तिवारी के द्वारा कुछ दिन पहले किया जा चुका है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में इन दोनों अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। तीन अधिकारी निलंबित तहसीलदार रवीन्द्र पटेल ने मौके की पूरी स्थिती कलेक्टर दीपक सक्सेना को बताई, लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही वेयर हाउस को सील किया गया, साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में 3 अधिकारियों को सस्पेंड करते हुए बाकी को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है, पूरी होने तक कई और दोषी अधिकारी-कर्मचारी लाइन में खड़े नज़र आएंगें। प्राथमिक जांच में कुल 13 स्टैक्स में से 2 स्टैक्स में अंदर की लेयर में पुराना, घुना हुआ और नॉन एफएक्यु गेहूं मिला है, अन्य स्टैक्स में भी ख़राब गेहूं भंडारित होने की आशंका है। तहसीलदार ने बताया कि घटिया गेहूं को बहुत नीचे दबाकर रखा गया है, उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अभी और हजारों क्विंटल घटिया गेहूं मिलेगा। कई अधिकारियों की है संलिप्तता कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि खरीदी घपले में समिति प्रबंधक राकेश नंदेसरिया, खरीदी केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक दीक्षित वेयरहाउस संचालक, आपरेटर सृंजल जैन, सर्वेयर प्रवीण रजक और शुभम शर्मा की संलिप्तता प्रथम दृष्ट्या पाई गई है। इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी वह पूरी जांच के बाद तय होगा। फिलहाल वेयर हाउस को सील कर दिया गया है,बुधवार की सुबह फिर से जांच होगी। गेहूँ खरीदी घपले में कथित संलिप्तता और लापरवाही के लिये नोडल अधिकारी रघुनाथ कुदौलिया सहकारिता निरीक्षक,जेएसओ सुश्री भावना तिवारी एवं कुन्जम सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक वेयर हाउसिंग कारपोरेशन प्रियंका पठारिया को निलंबित करने का प्रस्ताव एमडी डब्ल्यूएलसी को प्रेषित किया जा रहा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nxzcK5o
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...