Skip to main content

मंत्री का वीडियो, कहा-विक्रांत भूरिया बहुत भयंकर भुगतेगा:कांग्रेस विधायक का जवाब- मैं भी डॉक्टर, अच्छे अच्छो का इलाज किया है

मध्यप्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया को लेकर उन्होंने कहा है कि वो जिस तरह मेरे बारे में बोल रहा है, आने वाले टाइम में बहुत भयंकर भुगतेगा। मंत्री नागर सिंह के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- मैं भी डॉक्टर हूं। अच्छे अच्छो का इलाज कर दिया है। मंत्री नागर सिंह चौहान का ये वीडियो 2 मई का बताया जा रहा है। वे आलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के आम्बुआ में भाजपा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। बता दें कि भाजपा ने झाबुआ लोकसभा सीट पर मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया से है। वीडियो में ये कह रहे मंत्री नागर सिंह चौहान वीडियो में मंत्री नागर सिंह ये कहते नजर आ रहे हैं- 'देख लेना, विक्रांत भूरिया जिस प्रकार मेरे बारे में बोल रहा है, ये बहुत भयंकर भुगतेगा आने वाले टाइम में। देख लेना तुम। ये बहुत भयंकर भुगतेगा। अभी तक पाला किसी से पड़ा नहीं है। पाला नागर सिंह चौहान से पड़ा है। उसको मालूम नहीं है। ये कौन से खेत की मूली है। इसको पता नहीं है।' विक्रांत बोले- आखिर नागर सिंह के अंदर का डाकू जाग गया मंत्री नागर सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने भी जवाब दिया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी करके कहा है - 'आखिर नागर सिंह जी के अंदर का डाकू जाग ही गया। जो बौखलाहट उनके चेहरे पर दिख रही है। ये हार की बौखलाहट है। जब उन्होंने ये कहा कि डॉ. विक्रांत भूरिया को भुगतना पड़ेगा तो ये उनका अहंकार था। नागर सिंह जी मैं भी डॉक्टर हूं। सर्जन हूं। अच्छे अच्छो का इलाज कर दिया है तो आप किस खेत की मूली हो। एक बात ध्यान रखना कि डराने धमकाने वाले से बड़ा जान बचाने वाला होता है। हमें जान बचाने का शौक है। लोगों के लिए लड़ाई हम लगातार लड़ते रहेंगे। आपने कलावती बहन को भी डराने की कोशिश की थी। लेकिन वो भी भील शेरनी थी। पीछे नहीं हटीं। डटकर सामना किया। तो ये आपके घमंड का साम्राज्य है। इसको खत्म करने का काम हम लोग करेंगे। और नागर सिंह जी याद रखना.. हमु पक्को आदिवासी से.. झुकेंगे नहीं, डटकर सामना करेंगे।' विक्रांत ने चंबल के डकैत से की थी मंत्री नागर सिंह की तुलना दरअसल, कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने 7 अप्रैल को कांग्रेस के एक सम्मेलन में बीजेपी प्रत्याशी अनिता चौहान के पति और वन मंत्री नागर सिंह चौहान की तुलना चंबल के डकैत से कर दी थी। उनके परिवार के लोगों पर 10 हत्या के आरोप लगे होने की बात कही थी। इस बयान के बाद 10 अप्रैल को भाजपा नेताओं की शिकायत पर विक्रांत के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8bVDhoE
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...