Skip to main content

बीजेपी ने अपने अभियान से 'भीड़तंत्र' शब्द हटाया:अब ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे से कांग्रेस को घेरेगी

कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक अभियान में भाजपा ने अपने नारे में बदलाव किया है। पार्टी ने पहले ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ नाम से अभियान की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से जारी पत्र में 5 नवंबर तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभियान की विस्तृत कार्ययोजना में राष्ट्रीय नेताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में जनजागरण करना, मतदाता सूची की शुद्धता का मुद्दा उठाना और कांग्रेस सहित विपक्ष पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोपों के जरिए उसे घेरना है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने का संदेश भी देगी। छात्रों से संवाद से लेकर सोशल मीडिया पर चलेगा कैम्पेन पार्टी की योजना केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। इसके तहत देशभर में पदयात्राएं, विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख नागरिकों की गोष्ठियां, शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं, प्रभावशाली नागरिकों से संपर्क और विशेषांक प्रकाशन जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी है। नाम में बदलाव के साथ राजनीतिक संदेश भी बदला अभियान के पुराने दस्तावेज में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ और ‘लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र’ जैसे नारे तथा कार्यक्रमों के नाम शामिल थे। नए आधिकारिक पत्र में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ को अभियान का नाम बनाया गया है। युवा और विद्यार्थी संवाद के लिए भी ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ नाम का इस्तेमाल किया गया है। भाजपा की रणनीति में SIR, मतदाता सूची की शुद्धता और घुसपैठ का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इसके साथ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों, चुनावी प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर उसके रुख पर सवाल उठाने की तैयारी है। पार्टी अपने अभियान में आपातकाल, प्रेस पर सेंसरशिप और राज्य सरकारों की बर्खास्तगी जैसे ऐतिहासिक मुद्दों का भी उल्लेख करेगी। दूसरी ओर रक्षा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और जनकल्याण के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को सामने रखने की योजना है। अभियान में इन मुद्दों पर रहेगा जोर भाजपा की कार्ययोजना में SIR के संवैधानिक आधार और चुनाव आयोग की भूमिका को सामने रखने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति शामिल है। पार्टी घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई, पात्र नागरिकों के मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूची की शुद्धता को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। इसके अलावा विपक्ष पर राजनीतिक जवाबदेही के मामले में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार और अन्य विवादों को भी उठाने की तैयारी है। अभियान के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, महिला अधिकार, संवैधानिक मूल्य और नागरिक कर्तव्यों पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा अपने विकास कार्यों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच ले जाएगी। एमपी में अभियान के लिए नेताओं को दी गई जिम्मेदारियां अभियान के दौरान बीजेपी नेताओं को पालन करने होंगे ये विशेष दिशानिर्देश सिंघार बोले-भाजपा इतनी घबराहट में क्यों है? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ- भीड़तंत्र हटाओ अभियान को लेकर शुक्रवार को कहा था- अगर आम व्यक्ति अपनी बात रखने किसी जनआंदोलन से जुड़ता है तो वह व्यक्ति अपने अधिकारों और अपने देश की बात कर रहा है। भाजपा इतनी घबराहट में क्यों है? क्या देश की जनता भाजपा के लिए भीड़ है? क्या आप जनता को भेड़ बकरी समझ रहे हो? ये देश के लोग हैं और देश के लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। ये देश में सरकारें बदलते हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HzLMdIq
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...