दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण:कलेक्टर ने सुरक्षा इंतजाम देखे, बोले-लाइसेंस शर्तों का पालन करें; अतिक्रमण की जांच होगी
बालाघाट में दीपावली के मद्देनजर बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित थोक पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए इंतजाम देखे गए। कलेक्टर ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। लाइसेंस और स्टॉक की जानकारी ली कलेक्टर आदित्य सिंह प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित पटाखा एंड पटाखा और विजय वाधवानी की पटाखा दुकानों पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के स्टॉक, भंडारण क्षमता और निर्धारित सीमा के अनुसार पटाखे रखने की अनुमति की जांच की। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति भी देखी। सुरक्षा उपकरण तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। पटाखों के भंडारण और विक्रय के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानों में अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशामक यंत्रों की वैधता और उनकी कार्यशील स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। सड़क किनारे अतिक्रमण पर उठे सवाल निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर सड़क से सटकर नाली पर शेड के रूप में किए गए अतिक्रमण का मुद्दा भी सामने आया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान इस पर प्रशासन का ध्यान गया या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में एसडीएम गोपाल सोनी ने कहा कि यदि अतिक्रमण किया गया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bIPtGDZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bIPtGDZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment