Skip to main content

चिड़ियाघर में गंदगी और बदबू की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें समस्या

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नवलखा के शुक्ला नगर स्थित इंदौर चिड़ियाघर को लेकर पंकज ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों के रहने की जगह पर काफी गंदगी और कचरा फैला हुआ था। वहां पानी जमा होने से तेज बदबू आ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद सीएसआई विनय कुमार मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद कुंवर मंडली में हुई सफाई वार्ड 58 के अहिल्यापुरा क्षेत्र में एमजी रोड स्थित कुंवर मंडली के निवासी प्रशांत पंडित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने बगीचे के पास निगम के कर्मचारी कचरा इकट्ठा कर देते हैं। उन्होंने बताया कि लोग भी यहां मलबा और अन्य कचरा डालते हैं। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद सनी राजू चौहान ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। पानी की बर्बादी, कचरे और चोक बैक लाइन से परेशान इंदौरवासी महावीर कॉलोनी: कॉलोनी में सड़क पर बह रहा पानी इंदौर ट्रेजर टाउन रोड स्थित महावीर कॉलोनी के पास रहने वाले मनीष ने शिकायत दर्ज कराई है कि मार्तंड नगर और अमर पैलेस राजरानी कॉलोनी में बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहाया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गर्मी में पानी की कमी की आशंका के बावजूद पानी की बर्बादी जारी है। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। शंकरबाग: कई दिनों से कचरा पड़ा, सांपों से खतरा शंकरबाग की जय मकी चाल में जनक दाल मील के पास रहने वाले रवि जरिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में कई दिनों से कचरा जमा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले 2-3 दिनों से यहां सांप भी दिखाई दे रहें है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। उन्होंने जल्द सफाई कराने की मांग की है। रामबाग: एक साल से बैक लाइन चोक, रहवासी परेशान तिलक रोड पर दादावाड़ी और मंदार गैरेज वाली गली निवासी निशांत उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की बैक लाइन पूरी तरह चोक हो गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बिल्डिंगों का पानी ओवरफ्लो होकर नालियों में बह रहा है। इससे गंदगी फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं। उन्होंने बैक लाइन की सफाई कराने की मांग की है। तालावली चांदा: डस्टबिन होने के बावजूद सड़क पर बिखरा कचरा तालावली चांदा के एबी रोड बायपास पर रहने वाले आशीष कुमावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में रोजाना कचरा सड़क पर बिखरा रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुत्ते डस्टबिन गिरा देते हैं, जिससे कचरा सड़क पर फैल जाता है। उन्होंने कचरे का नियमित उठाव कराने और डस्टबिन की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pPQrhX7
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...