श्योपुर में 52 फीट के रावण का दहन:श्रीराम ने नाभि में तीर मारकर किया रावण का अंत; 45 फीट का मेघनाद भी जला
श्योपुर में मंगलवार को विजयादशमी पर 52 फीट ऊंचे रावण और 45 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। मेला मैदान में श्रीराम और रावण की सेना के बीच नाटकीय युद्ध के बाद रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रीराम की सेना और रावण के बीच हुआ युद्ध उत्सव की शुरुआत शाम करीब 4 बजे टोड़ी गणेश बाजार स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवान श्रीराम के चल समारोह के साथ हुई। इसमें कलाकारों ने अखाड़ेबाजी के करतब दिखाए और आकर्षक झांकियां निकालीं। चल समारोह में एक वाहन पर रावण, मेघनाद और अन्य पात्र सवार थे, जो श्रीराम की सेना पर बाण चला रहे थे। दूसरे वाहन में श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप थे। दोनों सेनाओं के बीच युद्ध का नाटकीय प्रदर्शन किया गया। मेला मैदान में रावण-मेघनाद के पुतले जले मेला मैदान में श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और आतिशबाजी की। फिर 52 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। श्रीरामतलाई पर 15 फीट के रावण का दहन चल समारोह मुख्य बाजार से होते हुए श्रीरामतलाई पहुंचा। यहां महाआरती के बाद 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां करीब 150 साल से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। कराहल, बड़ौदा और विजयपुर में भी आयोजन श्योपुर जिले के कराहल, बड़ौदा और विजयपुर में भी विजयादशमी पर रावण दहन के कार्यक्रम हुए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y2YPhad
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y2YPhad
via IFTTT
Comments
Post a Comment