बालाघाट में धान खरीदी पंजीयन में तकनीकी समस्या:10 अक्टूबर अंतिम तिथि, सिर्फ 36 हजार रजिस्ट्रेशन हुए; कलेक्टर ने समाधान के दिए निर्देश
बालाघाट में कलेक्टर कुमार सत्यम ने सोमवार को बैठक में धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पंजीयन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है, लेकिन अब तक सिर्फ 36 हजार से ज्यादा किसानों का ही पंजीयन हो पाया है। पंजीयन में तकनीकी समस्या आ रही है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को जल्द समाधान करने और जरूरत पड़ने पर नए केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को भी पंजीयन केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने को कहा। वन अधिकार पट्टा वाले किसानों का भी प्राथमिकता से पंजीयन करने को कहा गया। कलेक्टर ने सड़क विकास प्राधिकरण को गढ़ी क्षेत्र में टोपला मार्ग और सुपखार-पटवा रोड पर पुल का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ को गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य जांच पर निगरानी रखने को कहा गया। ये हुए बैठक में शामिल बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तनुश्री मीणा, वनमण्डलाधिकारी नित्यानंदम एल, रेंशम सिंह धुर्वे, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर मायाराम कोल, एसडीएम गोपाल सोनी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KispLgO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KispLgO
via IFTTT
Comments
Post a Comment