रीवा में हो रही चोरियों का खुलासा, 4 गिरफ्तार:110 ग्राम सोना, बाइक, स्कूटी और ₹2 लाख कैश बरामद; दूसरी चोरियों के बारे में पूछताछ जारी
रीवा में चोरी की वारदातों की जांच के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से करीब 23 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। इसमें 110 ग्राम सोना, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 2 लाख रुपए नकद शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि शहर में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की थी। टीमों ने चोरी वाली जगहों और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद चोरी का सामान बरामद किया गया। 110 ग्राम सोना और 2 वाहन बरामद पुलिस के मुताबिक, बरामद 110 ग्राम सोने की कीमत करीब 18 लाख रुपए है। मोटरसाइकिल और स्कूटी की कीमत करीब 1.50-1.50 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 2 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुल बरामदगी की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई है। गिरफ्तार आरोपियों में रीवा और मऊगंज के निवासी पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें विकास कुमार साकेत (25) और सुरेश साकेत (28) शामिल हैं। दोनों ग्राम पचैया, थाना लौर, जिला मऊगंज के निवासी हैं। अन्य दो आरोपियों की पहचान सुनील सोनी (24) और अब्दुल रहीम (28) के रूप में हुई है। दोनों रघुनाथगंज, थाना मनगवां, रीवा के निवासी हैं। छह थानों और साइबर सेल की टीम शामिल इस कार्रवाई में कोतवाली, सिविल लाइन, विश्वविद्यालय, समान, गुढ़ और चोरहटा थाने की पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी शामिल रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hlzZdSP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hlzZdSP
via IFTTT
Comments
Post a Comment