Skip to main content

भिंड में दो साल में दो कंपनियों ने लूटे करोड़ों:LJCC के बाद अब ऑरोरा एक्स से ठगे, दो दिन में 6 शिकायतें पहुंचीं

भिंड में मोटे मुनाफे और रकम दोगुनी करने की उम्मीद में निवेश करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले साल एलजीसीसी का कार्यालय बंद होने के बाद अब ऑरोरा एक्स ऐप में निवेश करने वालों ने रकम निकासी नहीं होने की शिकायत की है। निवेशकों के मुताबिक, 14 अक्टूबर से भुगतान अटका है और ऐप अपडेट व तकनीकी सुधार के नाम पर बार-बार नई तारीख दी जा रही है। पिछले दो दिनों में छह शिकायतकर्ता पुलिस तक पहुंचे हैं। कंपनी ने कुल कितनी रकम जुटाई और कितने निवेशकों का पैसा फंसा है, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। छह महीने में शहर से गांवों तक फैला नेटवर्क ऑरोरा एक्स ने पिछले छह महीने में भिंड शहर के साथ अटेर, मेहगांव, गोहद, गोरमी, अमायन, रौन और लहार सहित कई क्षेत्रों में निवेशकों तक पहुंच बनाई। कंपनी से जुड़े लोगों के जरिए अधिक मुनाफे का भरोसा देकर लोगों से रकम निवेश कराई गई। कुछ लोगों ने छोटी रकम से शुरुआत की, जबकि कुछ ने बड़ी पूंजी लगाई। निवेशकों के अनुसार, 14 अक्टूबर से ऐप के जरिए रकम निकालने में परेशानी आने लगी। कंपनी की ओर से तकनीकी सुधार और ऐप अपडेट का हवाला देकर भुगतान जल्द शुरू होने का भरोसा दिया गया। पहले 18 अक्टूबर, फिर 22 अक्टूबर तक निकासी शुरू होने की बात कही गई, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई। अब ऐप पर अगली तारीख का संदेश दिखने की बात कही जा रही है। निवेशकों को भरोसा, लेकिन भुगतान का समाधान नहीं निवेशकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कंपनी से जुड़े लोग रकम वापस मिलने का भरोसा दे रहे हैं। कुछ लोगों को पुलिस के पास नहीं जाने की सलाह दिए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, भुगतान की तारीखें आगे बढ़ने से निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है। कुछ निवेशकों ने शुरुआत में रकम निकाल पाने, लेकिन बाद में बड़ी राशि फंसने का दावा किया है। शहर में कंपनी के प्रचार के लिए लगाए गए बैनर और होर्डिंग भी हटने लगे हैं। कार्यालय पर लगा होर्डिंग हटाए जाने की जानकारी है, जबकि कलेक्ट्रेट के पास एक बैनर लगे होने की बात कही जा रही है। कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के दिल्ली जाकर निवेशकों की रकम का मुद्दा उठाने की चर्चा भी है, लेकिन भुगतान शुरू होने का ठोस समाधान सामने नहीं आया है। एलजीसीसी के बाद फिर निवेशकों की रकम पर सवाल करीब एक साल पहले एलजीसीसी कंपनी का कार्यालय बंद होने के बाद निवेशकों की रकम फंसने का मामला सामने आया था। उस कंपनी के जरिए 80 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की बात कही गई थी। शिकायतों के बाद कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बावजूद निवेशकों की रकम की वापसी और मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल बने हुए हैं। अब ऑरोरा एक्स के मामले ने फिर सवाल खड़ा किया है कि बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराने वाली कंपनियों की गतिविधियों पर समय रहते निगरानी कैसे हो। फिलहाल ऑरोरा एक्स के कुल कारोबार, निवेशकों की संख्या और फंसी रकम का आधिकारिक ब्योरा उपलब्ध नहीं है। प्रभावशाली लोगों के नामों की चर्चा, पुष्टि नहीं मामले में राजनीतिक और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों के नाम चर्चा में हैं। एक पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी के माध्यम से करीब 35 लाख रुपए का निवेश कराए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति की भूमिका को ठगी से जोड़ना उचित नहीं होगा। पुलिस ने शुरू की जांच कोतवाली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर के मुताबिक, ऑरोरा एक्स के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेश कराने की शिकायतें सामने आई हैं। कोतवाली क्षेत्र में इस गतिविधि से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी। देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पिछले दो दिनों में छह शिकायतकर्ता सामने आए हैं। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gN4rzUG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...