Skip to main content

गिफ्ट और इनाम का झांसा देकर जेवरात की ठगी:जबलपुर में बच्चे को साथ लेकर घूम रहा महिला गिरोह, स्कीम बताकर 4 लाख के जेवर ले उड़ा

जबलपुर में कंपनी की स्कीम और गिफ्ट का लालच देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह जबलपुर में सक्रिय है। गिरोह में शामिल दो महिलाएं एक बच्चे को साथ लेकर घरों के आसपास पहुंचती हैं। पहले कंपनी की स्कीम बताकर दोस्ती करती हैं, फिर भरोसा जीतने के बाद जेवरात लेकर फरार हो जाती हैं। रिछाई में रहने वाली खुशबू पटेल ने मंगलवार रात रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो महिलाएं उनसे करीब 4 लाख रुपए के जेवरात ले गईं। पीड़िता के पास एक महिला का फोटो और छोटा वीडियो है। इसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पहले चांदी के जेवर पर दिए गिफ्ट, फिर बढ़ाया भरोसा खुशबू पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह घर के बाहर घूम रही थीं, तभी दो महिलाएं उनके पास आईं। उन्होंने खुद को एक कंपनी में काम करने वाला बताया और कहा कि कंपनी की स्कीम के तहत सोने-चांदी के जेवरात के साथ फोटो खिंचवाने पर इनाम दिया जाता है। खुशबू ने चांदी की झुमकी के साथ फोटो खिंचवाई तो महिला ने उन्हें स्टील का डिब्बा गिफ्ट में दिया और चली गई। अगले दिन सोमवार को महिला फिर पहुंची। इस बार खुशबू ने चांदी की पायल दिखाई, जिसके बदले उसे एक और गिफ्ट दिया गया। लगातार दो दिन घर आने और गिफ्ट देने से खुशबू को महिलाओं पर भरोसा हो गया। बड़े इनाम का लालच देकर समेटे जेवरात शिकायत के मुताबिक, मंगलवार शाम दोनों महिलाएं एक बच्चे के साथ फिर खुशबू के घर पहुंचीं। इस बार वे घर के अंदर तक आ गईं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा जेवरात के साथ फोटो खिंचवाएंगे, उतना बड़ा इनाम मिलेगा। उनकी बातों में आकर खुशबू ने अलमारी में रखे जेवरात निकालकर सामने रख दिए। खुशबू के मुताबिक, महिलाओं ने रानी हार, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, पुरुषों की अंगूठी, हार, पैबंद, चांदी का हाफ करधन और दो जोड़ी पायल ले लिए। उन्होंने कहा कि इन जेवरातों के साथ फोटो खिंचवाने पर 4 लाख रुपए मिलेंगे, जिसमें 50 हजार रुपए उनका कमीशन होगा और साढ़े तीन लाख रुपए खुशबू को मिलेंगे। इसके बाद दोनों महिलाएं कुछ देर में लौटने की बात कहकर वहां से चली गईं, लेकिन वापस नहीं आईं। करीब तीन घंटे बाद खुशबू ने अपने पति को फोन कर घटना बताई। इसके बाद वह रांझी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। खुशबू ने यह भी बताया कि पड़ोस में रहने वाली तीन-चार अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह ठगी होने की बात सामने आई है। रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक तलाश रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में करीब दो से तीन लाख रुपए के जेवरात गायब होने की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता ने मोबाइल से बनाया दो सेकंड का वीडियो भी दिया है, जिसमें एक महिला का चेहरा दिखाई दे रहा है। टीआई उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाश कर रही है। आसपास के थानों और शहर की सीमाओं पर भी सूचना दी गई है। सीएसपी ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों के गिफ्ट और इनाम के लालच में न आएं। जेवरात के साथ फोटो खिंचवाने या किसी स्कीम के नाम पर घर आए लोगों को अपने कीमती सामान न दें।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e7sdjBK
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...