Skip to main content

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आरोपी MP से गिरफ्तार:इंदौर में गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी डाली, बंदूक के साथ आया नजर

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे पकड़ा। प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था। गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की प्रांजल ने गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें वह रेड टी-शर्ट पहने फोन पर बात करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में दबंगई से जुड़ा गाना बज रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बंदूक के साथ वीडियो और कारतूस की माला पहने क्लिप भी सामने आई हैं। 5 दिन पहले इंदौर आया था आरोपी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई का इलाज कराने इंदौर आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों टीमों ने समन्वय कर कार्रवाई की। इस दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच के करीब चार अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच के लगभग आठ पुलिसकर्मी शामिल थे। इंदौर क्राइम ब्रांच के ADCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में संदिग्ध भूमिका को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया था। इनपुट के आधार पर इंदौर में उसकी मौजूदगी का पता लगाकर कार्रवाई की गई। तकनीकी सर्विलांस, इनपुट के आधार पर कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लिया गया। अब मुंबई क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर फायरिंग की साजिश, हथियारों की सप्लाई और अन्य आरोपियों से उसके संपर्कों की जांच करेगी। लॉरेंस गैंग से जुड़ाव का दावा कर ली थी जिम्मेदारी फायरिंग की घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए वारदात की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, प्रांजल ठाकरान के इस गैंग से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उसने अन्य आरोपियों को किसी तरह की मदद दी थी या नहीं। 18 अक्टूबर को हुई थी 5-6 राउंड फायरिंग 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी: सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया। पूरी खबर पढ़ें.. टाइगर श्रॉफ फायरिंग- 10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के: 2 शूटर, 2 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के युवकों की भूमिका लगातार सामने आ रही है। अब तक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 7 हरियाणा के हैं। इन सभी का सोनीपत जिले से कनेक्शन है। पूरी खबर पढ़ें…

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5AcMYvu
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...