Skip to main content

भिंड में पिकअप से NPK खाद की 100 बोरियां जब्त:गोराघाट-डबरा तक पहुंची पुलिस, 3600 बोरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

भिंड के आलमपुर में सोमवार को पुलिस ने पिकअप से एनपीके खाद की 100 बोरियां जब्त कीं। खाद गांव-गांव जाकर किसानों को बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक से परिवहन के दस्तावेज मांगे। लेकिन वह उन्हें नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने डबरा के रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए। इसके बाद मामले की जांच डबरा और दतिया जिले के गोराघाट तक पहुंच गई। भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब्त किए गई हैं। हालांकि, इन बोरियों और आलमपुर में जब्त खाद के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। खाद की गुणवत्ता की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। आलमपुर पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गैथरी माता के पास सूचना मिली कि रतनपुरा की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप में संदिग्ध खाद भरी है। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। उसमें एनपीके खाद की 100 बोरियां मिलीं। बोरियों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के तहत भारत एनपीके लिखा था। चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस ने चालक से खाद के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए। उसने कहा कि खाद गांव-गांव जाकर किसानों को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने खाद और पिकअप जब्त कर ली। खाद कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति में कौन-कौन शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। गोराघाट-डबरा में भी खाद जब्त खाद की आपूर्ति का सिरा दतिया जिले के गोराघाट से जुड़ता बताया गया है। भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब् की गईं हैं। मामले में एक पूर्व नेता के करीबी की भूमिका की चर्चा भी है। लेकिन उसकी पहचान और खाद की आपूर्ति में भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SOrieBE
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...