नेशनल हाईवे पर हादसा:कार और बाइक की भिड़ंत में 4 घायल, बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर हालत में उज्जैन रेफर
आगर मालवा में नेशनल हाईवे के सुसनेर मार्ग पर गुरुवार देर रात ग्राम निपानिया बैजनाथ के पास एक कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है। जिला हॉस्पिटल आगर स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आर एल पवार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सलोनी पति राहुल भिलाला और राहुल पिता पर्वत भिलाला निवासी उज्जैन और कार सवार शिव पिता राधेश्याम मालवीय और कृष्णा पिता हुकुमचंद सांवले निवासी इंदौर घायल हुए हैं। चारों घायलों का जिला हॉस्पिटल आगर में उपचार किया गया, इसके बाद बाइक सवार पति-पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में उज्जैन रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zRWault
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zRWault
via IFTTT
Comments
Post a Comment