Skip to main content

आठ स्कूल को वापस करने होगें 54,26 करोड़ रुपए:अवैधानिक रूप से बढ़ाई थी फीस, दो लाख का जुर्माना भी लगाया; जिला समिति की बड़ी कार्रवाई

निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने 8 निजी स्कूलों के खिलाफ ना सिर्फ जुर्माना लगाया बल्कि निर्देश दिए है कि अभिभावकों से अधिक फीस जो वसूली की गई है उसे जल्द से जल्द वापस किया जाए। जबलपुर कलेक्टर के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों के होश उड़ गए है। शुरुआती जांच में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पाया कि शहर के आठ निजी स्कूलों ने 54,26 करोड़ रुपए की अवैधानिक रूप से स्कूल फीस बढ़ाई थी। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने सभी स्कूलों को आदेश देते हुए कहां कि है कि जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी बढ़ी हुई फीस जो ली गई है वो वापस किया जाए। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले समय में और भी कई स्कूल जांच के घेरे में जो कि अवैधानिक रूप से स्कूल फीस बच्चों के अभिभावकों से वसूल कर रहे थे। समिति ने सभी आठ स्कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। मध्यप्रदेश निजी स्कूल ( फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन ) अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने जांच के उपरांत ये पाया है कि शहर के 8 निजी स्कूलों ने अवैधानिक रूप से फीस में वृद्धि की थी, जिनसे कि अब फीस वसूली की जाएगी। जांच के दौरान समिति ने पाया कि इन आठ स्कूलों से करीब 54.26 करोड़ रुपये छात्रों के अभिभावकों को वापस करेंगे। समिति ने सभी स्कूलों को यह भी निर्देश दिए है कि यह पूरी फीस तीस दिन के भीतर जमा करनी होगी। नहीं तो प्रशासन आदेश की अवहेलना मानते हुए कड़ी कार्रवाई करेगा। सबसे ज्यादा फीस सत्य प्रकाश स्कूल पोलीपाथर ने अवैध रूप से वसूली थी जो कि 14,24 करोड़ रुपए है, जबकि सेंट जोसेफ टीएफआरआई से 9,41 करोड़ रुपए वसूली के आदेश जिला प्रशासन ने दिए है। जिला स्तरीय समिति ने इन सभी स्कूल के फीस स्ट्रक्चर भी तय किए है। मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम-2017 के तहत कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ने आठ निजी विद्यालयों पर अवैधानिक रूप से की गई फीस वृद्धि को अमान्य कर दिया है। निजी विद्यालयों में माउंट लिट्रा जी स्कूल, विजडम वैली स्कूल शास्त्री नगर एवं कटंगा, स्प्रिंग डे स्कूल अधारताल, अजय सत्य प्रकाश स्कूल पनागर, सत्य प्रकाश स्कूल पोलीपाथर, क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल, सेंट अलॉयसियस स्कूल पनागर एवं सेंट जोसेफ स्कूल टीएफआरआई शामिल हैं। जिला समिति ने प्रत्येक स्कूल पर दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इन निजी विद्यालयों को अवैधानिक रूप से बढ़ाई गई फीस की कुल राशि 54.26 करोड़ रुपये छात्रों के अभिभावकों को वापस करने के आदेश दिये गये हैं, तथा दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी 30 दिन के भीतर तय बैंक खाते में जमा कर पावती जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने करने कहा गया है। इन आठ स्कूल को वापस करने होगें इतने रूपए

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jgAUlPM
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...