प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अब 4 सितंबर को बीना नहीं आएंगे। लगातार दूसरी बार उनका यह बीना दौरा स्थगित हो गया है। कार्यक्रम में आने से ठीक 16 घंटे पहले इसको लेकर खबर आई है। उधर प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री की सभा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। कृषि उपज मंडी परिसर में एक बड़ा टेंट लगाया गया था। हेलीपैड पर भी तमाम व्यवस्थाएं हो गई थीं, पार्किंग व्यवस्था से लेकर यहां ड्यूटी पर लगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भोजन पानी की भी व्यवस्थाएं थीं। बता दें कि पिछले 10 दिन में दूसरी बार सीएम का दौरा निरस्त हुआ है। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आगे के लिए टल गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी का निधन होने के कारण उनका यह दौरा निरस्त किया गया है। इससे पहले बार 28 अगस्त को बीना आने वाले थे। विधायक निर्मला सप्रे ने दैनिक भास्कर डिजिटल से चर्चा करते हुए बताया कि फिलहाल 4 सितंबर को मुख्यमंत्री नहीं आएंगे। यह कार्यक्रम किन्हीं कारणों से आगे बढ़ गया है, जिसकी तारीख जल्द ही सामने आएगी। मुख्यमंत्री के आने से यहां पर करोड़ों की सौगात मिलने वाली थी, कई मांगे पूरी होने वाली थी। मुख्यमंत्री के पिता जी के निधन की खबर के बाद शहर में जगह-जगह लगे फ्लैक्स उतारे जाने लगे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/My0VGEb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/My0VGEb
via IFTTT
Comments
Post a Comment