मुरैना पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें की बरामद:एक आरोपी से लूट के 10000 रुपए व मोटरसाइकिल बरामद की
मुरैना की दिमनी थाना पुलिस ने लूट के एक आरोपी सहित 10 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। इन मोटरसाइकिलों को पिछले 2 साल के अंदर चुराया गया था। बता दे कि, जिले के अंदर लूट की वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही है। ऐसे ही एक लूट कुछ दिनों पहले हुई थी जिसमें एक नाबालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मोटरसाइकिल तथा उसके सवार से 10000 रुपए लूट लिए थे। रुपए लूटने के बाद इसकी रिपोर्ट दिमनीi थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोटरसाइकिल लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। 10 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने पिछले 2 साल के अंदर थाना अंतर्गत जितने भी मोटरसाइकिलें चोरी गई थी उनको बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ऐसी 10 मोटरसाइकिलों को पुलिस ने मीडिया के सामने रखा। अतिरिक्त पुलिस अधिक अरविंद ठाकुर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए इसे पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RUBNqoQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RUBNqoQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment