रीवा में मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर 10 साल के नाबालिग ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पूरा मामला रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर 10 वर्षीय बच्चे ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की है। बच्चे को बाल सम्प्रेषण गृह में रखा गया था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने से घटित हो रही हैं। जो मोबाइल बच्चों को पढ़ाई के लिए दिया जाता है। उसी मोबाइल के माध्यम से बच्चे कभी-कभी गलत और अश्लील वीडियो देखने की लत के शिकार हो जाते हैं। मां-बाप को बच्चों को मोबाइल फोन देने के बाद थोड़ा ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। ताकि इस तरह के मामले निकलकर सामने ना आए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4Tf7EKc
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4Tf7EKc
via IFTTT
Comments
Post a Comment