Skip to main content

पैथ लैब्स संचालक के घर 6.18 लाख की चोरी: VIDEO:भोपाल में नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, डॉक्टर परिवार सहित गए थे गंजबासौदा

भोपाल में चार नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर लाल पैथ लैब्स के संचालक के घर के ताले तोड़ दिए। बदमाश यहां से जेवरात और नकदी सहित कुल 6.18 लाख रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए। वारदात गौरी शंकर परिसर कटारा कटारा हिल्स में हुई। सोमवार की रात पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल होते दिखाई दिए हैं। हुलिया के आधा पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उनके भागने वाले रास्तों का रोड मैप बनाया जा रहा है। डीसीपी श्रृद्धा तिवारी ने बताया कि बताया कि दिनेश मालवीय (42) डॉ लाल पैथ लैब्स के नाम से पैथोलॉजी लैब का संचालन करते हैं। भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर उनके पांच लैब्स हैं। दिनेश अपने परिवार के साथ गौरी शंकर परिसर के चौथी मंजिल स्थित फ्लैट में रहते हैं। रविवार शाम 7 बजे वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल गंज बासौदा गए थे, अगले दिन सोमवार को लौटे तो फ्लैट के मेन गेट का सेंटर लॉक टूटा था, अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा था, उसमें रखे साने- चांदी के जवर गायब थे और 18 हजार नकदी भी गायब थी। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद एफएसएल की टीम से भी स्थल निरीक्षण कराया और देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सेंटर लॉक तोड़कर घर में दाखिल हुए बदमाश घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें सोमवार तड़के 3.10 बजे चोर फ्लैट का सेंटर लॉक तोड़कर घर में दाखिल होते दिखाई दिए हैं। बदमाशों ने अंदर दाखिल होते ही कमरे की लाइट ऑन की। इसके बाद बदमाश सीधा बैडरूम में दाखिल हुए। यहां रखी अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखी ज्वैलरी सहित 18 हजार कैश चोरी किए। पारदी गिरोह पर चोरी का संदेह गौरी शंकर परिसर के पीछे जंगल लगा हुआ है, पुलिस का अनुमान है कि चोर यहां से कॉलोनी में दाखिल हुए। वारदात के तरीके और हुलिया से चारों आरोपी पारदी गिरोह के सदस्य लग रहे हैं। आरोपियों के गुजर वाले तमाम रास्तों के फुटेल पुलिस खंगाल रही है। जिससे उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wRmqCYB
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...