Skip to main content

आधी रात दो स्थानों से चंदन के पेड़ काटे:चाचा नेहरू अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी को पिस्टल से धमकाया, MGM के डॉक्टर के सरकारी आवास से भी चंदन चोरी

चंदन चोरों ने बुधवार रात चाचा नेहरू अस्पताल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में एक डॉक्टर के सरकारी आवास पर धावा बोला। उन्होंने अस्पताल के पार्किंग कर्मचारी को पिस्टल से धमकाया और तीन पेड़ काट लिए। ऐसे ही डॉक्टर के आवास से एक चंदन का पेड़ का प्रमुख हिस्सा काटकर ले गए। वारदात रात 2 बजे बाद हुई। यहां पार्किंग कर्मचारी अनिल पिता तोताराम बलूनी को कुछ आवाज सुनाई दी। तब तक 7-8 बदमाश वहां आ गए। इनमें से एक बदमाश ने उसे हथियार (संभवत: पिस्टल) से धमकाकर चुप रहने को कहा। तब तक अन्य बदमाशों ने तीन पेड़ काट दिए। इस पर अनिल ने शोर मचाया तो बदमाश कटे पेड़ को छोड़ भाग निकले। दूसरी वारदात इसके कुछ देर बाद डॉ. शिखा घनघोरिया के सरकारी आवास में हुई। रात 3 बजे उन्हें भी कुछ आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो 7-8 बदमाश परिसर में पेड़ काट रहे थे। इनके पास हथियार थे। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम पर दो बार फोन लगाया लेकिन नहीं लगा। इस बीच बदमाशों ने पेड़ के बीच का तना काटा। फिर उसके टुकड़े करने के बाद चुराकर भाग गए। सुबह पुलिस दोनों स्थानों पर मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। गुरुवार रात संयोगितागंज पुलिस ने अनिल की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 15 दिन पहले की थी रैकी अस्पताल स्टाफ के मुताबिक करीब 15 दिन पहले 7-8 बदमाश अस्पताल के बाहर एक स्थान पर बैठकर रैकी कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने अगले दिन प्रबंधन को दी थी। ये बदमाृश संभवत: बाहर के हैं और इनके तार चंदन तस्कर से जुड़े होते हैं। ऐसे दिया अंजाम गिरोह में जो चार पेड़ काटे हैं उसका ऊपरी हिस्सा रस्सी से बांधकर दोनों ओर से अन्य पेड़ों से बांध दिया था। फिर उन्होंने जमीन के ऊपर हिस्से के तने को काटकर अलग कर दिया। फिर जब ऊपरी हिस्सा रस्सी से बंधे होने के कारण लटक गया तो तने को और ऊपर से काटकर अलग दिया। ऐसे में ऊपरी हिस्सा लटका रह गया। इसके साथ ही तने का हिस्सा उन्होंने अलग कर टुकड़े कर भर लिए। दरअसल चंदन चोरों का यह तरीका होता है कि ताकि पेड़ गिरने की आवाज न आए। इंदौर में पहले भी इन स्थानों के अलावा रेसीडेंसी, नवलखा, चंदन नगर, नवरतन बाग से चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xvih8V7
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...